फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   श्रद्धा के चरम पर पहुंची रामनगरी

श्रद्धा के चरम पर पहुंची रामनगरी

Sun, 06 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
श्रद्धा के चरम पर पहुंची रामनगरी
र्शन-पूजन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी उमड़ रहे श्रद्धालु
विज्ञापन

अयोध्या। सावन झूला मेला श्रद्धालुओं से गुलजार है। मेले के अंतिम पर्व पूर्णिमा स्नान के करीब आने के साथ ही मठ-मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। मठ-मंदिरों में देर रात तक चलने वाले धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आकर्षण श्रद्धालुओं के सिर चढ़कर बोलने लगा है।

मुख्य पर्व के नजदीक आने के साथ ही रामनगरी में जबर्दस्त उल्लास छाया है। मंदिरों में गूंज रही झूले में आज सज धजकर युगल सरकार बैठे हैं..., श्री सद्गुरु के सदनवा हो सिया झूलै झुलनवा... सहित अन्य कजरी की पंक्तियां भक्तों को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन


धर्मनगरी में शाम होते ही मंदिरों में तबले की थाप व हारमोनियम की धुनाें के बीच आयोजित कार्यक्रम श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रसिक उपासना के मुख्य पर्व झूलनोत्सव पर मठ-मंदिरों में भगवान को हृदयरूपी पालने में बैठाकर संत-धर्माचार्य व श्रद्धालु झूला झुला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दशरथ महल बड़ास्थान, मणिरामदास जी की छावनी, कौशलेश सदन, श्रीरामबल्लभाकुंज, सियाराम किला झुनकी घाट, हर्षण कुंज, विअहुति भवन, जानकीघाट बड़ास्थान, लक्ष्मण किला, कनक भवन, जानकी महल, हनुमत निवास, विश्वविराट विजय राघव मंदिर, कालेराम मंदिर, लवकुश मंदिर सहित अन्य मठ-मंदिरों में झूलनोत्सव की धूम है।

ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी
सावन झूला मेला के अंतिम दिनों में सुरक्षा और कड़ी करने के साथ ही ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी। शनिवार को नयाघाट बंधा तिराहा पर एसएसपी सुभाष सिंह बघेल के निर्देशन में ड्रोन कैमरों का परीक्षण किया गया।

सावन मेला क्षेत्र को छह सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर की निगरानी के लिए एक ड्रोन कैमरा होगा। एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने बताया कि, ड्रोन कैमरे से मेला क्षेत्र की हर गतिविधि की निगरानी होगी।


शनिवार को ड्रोन कैमरों को अपेक्षित ऊंचाई तक उड़ाकर रिहर्सल किया गया। इससे पूर्व रामनवमी मेले में भी ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई थी। इस दौरान मेलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, सीओ अयोध्या दयाशंकर सिंह, कोतवाली प्रभारी अरविंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed