{"_id":"5d6565d08ebc3e93a76fd529","slug":"1-10-quintal-polythene-seized-faizabad-news-lko4783708111","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानदारों के पास से 1.10 कुंतल पॉलीथिन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानदारों के पास से 1.10 कुंतल पॉलीथिन जब्त
विज्ञापन
अयोध्या-जब्त पॉलीथीन के साथ मौजूद एसडीएम व अन्य।
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने मंगलवार को नगर कोतवाली के नवीन मंडी इलाके में दो दुकानदारों से करीब एक क्ंिवटल 10 किलो पॉलीथिन जब्त की है। दोनों दुकानदारों से 25-25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
नगर निगम के प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम द्वारा पॉलीथिन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत उन्हें सूचना मिली कि नवीन मंडी इलाके में कुछ छोटे बड़े दुकानदार पॉलीथिन का प्रयोग कर रहे हैं। सूचना के आधार पर एसडीएम सदर अर्पित गुप्ता की मौजूदगी में वहां छापेमारी कर तलाशी ली गई।
इस दौरान दुकानदार पुनीत व शहजाद की दुकान से करीब एक क्ंिवटल 10 किलो पॉलीथिन पाई गई, जिसे टीम ने जब्त कर ली। दोनों दुकानदारों से 25-25 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। बताया कि बीते पांच माह से चल रहे इस अभियान के तहत अब तक प्रवर्तन दल द्वारा 400 क्ंिवटल पॉलीथिन जब्त की गई है।