फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Expressway will prove to be a milestone for Bundelkhand

UP News: बुंदेलखंड के लिए मील का पत्थर साबित होगा एक्स्प्रेस-वे, व्यापार में आएगी सुगमता

Sat, 09 Jul 2022 03:27 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी,हमीरपुर।
एजेंसी,हमीरपुर। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 09 Jul 2022 03:27 AM IST
सार

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उद्योग नगरी सुमेरपुर में जिन तीन लोगों ने उद्योग स्थापित किए हैं उनका सहयोग किया जाएगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा 16 जुलाई को प्रस्तावित है।

विज्ञापन
Expressway will prove to be a milestone for Bundelkhand
राकेश सचान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे लघु एवं सूक्ष्म उद्योग कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की सौगात देने जा रहे है। जो बुदेलों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे व्यापार में भी सुगमता आएगी।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है। बैंकों के असहयोग के चलते ओडीओपी की स्थिति खराब होने के जवाब में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उद्यमियों को ऋण बैंकों से दिलाया जाएगा और इस मामले में बैंकर्स से बातचीत की जाएगी। तीन वर्ष पहले सुमेरपुर में उद्योग स्थापित करने के लिए करीब आठ लोगों ने जन सहमति अनुबंध पत्र भेजे थे। मगर तीन लोगों ने उद्योग स्थापित किए थे।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उद्योग नगरी सुमेरपुर में जिन तीन लोगों ने उद्योग स्थापित किए हैं उनका सहयोग किया जाएगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा 16 जुलाई को प्रस्तावित है। इसके चालू होने के बाद लोगों को रोजगार मिलेगा और बुंदेलखंड का विकास होगा। यह सरकार का सबसे बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उद्योग महाप्रबंधक को बुलाकर करके उद्यमियों का सहयोग करने का निर्देश दिए हैं। वहीं नवेली पावर प्लांट को लेकर एक सवाल में कहा कि प्लांट का पानी फिल्टर होकर ही नदी में जायेगा। इस मौके पर भाजपाइयों का जमावड़ा लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed