फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Exclusive Interview CM Pushkar Singh Dhami said Rahul and Akhilesh are fighting to save their existence

Interview: CM धामी बोले- वजूद बचाने को लड़ रहे राहुल-अखिलेश; 2029 का चुनाव भी पीएम मोदी के नेतृत्व में लड़ेंगे

Mon, 13 May 2024 04:49 PM IST
आकाश दुबे अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 13 May 2024 04:49 PM IST
सार

UK CM Pushkar Singh Dhami on Rahul and Akhilesh: सीएम धामी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी पर तंज कसते हुए कहा कि ये दोनों सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि अपना अस्तित्व बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब अपने परिवार की परंपरागत सीट अमेठी से चुनाव लड़ने का साहस नहीं जुटा सके।

विज्ञापन
Exclusive Interview CM Pushkar Singh Dhami said Rahul and Akhilesh are fighting to save their existence
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CM Pushkar Singh Dhami Interview: लोकसभा चुनाव में धुआंधार प्रचार में जुटे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी पर तंज कसते हुए कहा कि ये दोनों सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि अपना अस्तित्व बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब अपने परिवार की परंपरागत सीट अमेठी से चुनाव लड़ने का साहस नहीं जुटा सके तो समझा जा सकता है कि वे कितने कमजोर हैं। चुनावी प्रचार के सिलसिले में यूपी से महाराष्ट्र जाने से पहले अभिषेक गुप्ता ने पुष्कर सिंह धामी से विशेष बातचीत की, पेश हैं प्रमुख अंश.....

विज्ञापन


सवाल- देश और प्रदेश में एनडीए को लेकर कैसा माहौल है।
जवाब- जनता नरेन्द्र मोदी को तीसरी वार प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है। दस वर्ष पहले और आज का भारत देख लीजिए। खुद ही गर्व महसूस करेंगे। अभी तक 200 सीटें खाते में आ चुकी हैं। सातवें चरण तक 200 से ज्यादा और सीटें हम जीतने जा रहे हैं।
विज्ञापन


सवाल- यूपी में भाजपा कितनी सीटें जीत रही हैं।
जवाब- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यकाल शानदार है। विकास मैं यूपी बहुत आगे है। एक्सप्रेस वे हो या निवेश.. सभी में अव्वल है। कानून का राज है। जिसने इस प्रदेश की छवि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बदली है। यहां से पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में कहीं ज्यादा सीटें अकेले भाजपा जीतेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल- लगातार मतदान प्रतिशत गिर रहा है, क्या यह चिंता की बात है।
जवाब- गर्मी के बावजूद लोग मोदी को पीएम बनाने के लिए घरों से निकल रहे हैं और आगे भी निकलेंगे। कम मतदान इंडी गठबंधन के लिए खतरा है। उनके समर्थक जान चुके हैं कि इंडी गठबंधन की सरकार दूर-दूर तक नहीं बनने जा रही।

सवाल -क्या चुनाव को सांप्रदायिक रंग दिया जा रहा है। 
जवाब- मोदी ने गरीब कल्याण और विकास के काम किए हैं। इसके साथ विपक्ष की साजिश भी सामने लाना जरूरी है। एक वर्ग विशेष की वकालत की जा रही है। इसीलिए मोदी कह रहे हैं कि अपने जीतेजी एक वर्ग विशेष के लिए आरक्षण लागू नहीं करने देंगे।

सवाल- यूपी में राहुल और अखिलेश की जोड़ी 80 सीटें जीतने का दावा कर रही है।
जवाब- राहुल और अखिलेश की जोड़ी सरकार के लिए नहीं बल्कि अपने परिवार और अपना अस्तित्व बचाने के लिए चुनाव लड़ रही है। जब राहुल अपनी परंपरागत सीट से चुनाव लड़ने का साहस नहीं जुटा सके। इसी से जमीनी हकीकत समझी जा सकती है। रहुल के बयान को गंभीरता से कोई नहीं लेता है तो वह सनातन धर्म पर हमले करने लगते हैं। सांप्रदायिकता का राग अलापने लगते हैं।

सवाल- आरक्षण खत्म करने के आरोपों में कितनी सच्चाई है।
जवाब- प्रधानमंत्री तो आरक्षण के पैरोकार हैं। संविधान दिवस उन्होंने शुरू कराया। विपक्ष के आरोपों में कोई दम नहीं है। हां, इंडी गठबंधन जरूर मुसलमानों को आरक्षण की पैरोकारी कर रहा है। आंध्र में ये शुरुआत वे कर चुके हैं। गठबंधन सहयोगी लालू प्रसाद कह रहे हैं कि मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए।

सवाल- अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि चुनाव बाद योगी को हटा दिया जाएगा और शाह पीएम बनेंगे
जवाब- बेल पर बाहर आए हैं और तीन जून को फिर जेल में होंगे। योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की पूरा देश-दुनिया कायल है। वर्ष 2029 का चुनाव भी हम पीएम मोदी के नेतृत्व में लड़ेंगे। उनकी बातें तर्कहीन और काल्पनिक हैं।

सवाल- सपा के राम गोपाल यादव ने कहा है कि राम मंदिर में वास्तुदोष है।
जवाब- सपा कभी राममंदिर के पक्ष में नहीं थी। ये वही पार्टी हैं जो रामभक्तों पर गोलियां चलवा चुकी है। अयोध्या में भव्य राममंदिर उन्हें हजम नहीं हो रहा है। मैंने रामलला को टेंट में देखा है। मन व्यथित हो जाता था। आज रामलला अपने धाम में विराजे हैं जो उन्हें पसंद नहीं आ रहा।

सवाल- कांग्रेस नेता विरासत कर और पाकिस्तान के सम्मान की बात कह रहे हैं।
जवाब- सैम पित्रोदा और मणिशंकर अय्यर मोदी-योगी का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगते हैं। ये देश में रहते जरूर हैं, लेकिन देश हित में कभी काम नहीं करते। पाकिस्तान मोदी के पीएम बनने के बाद एक कोने में दुबक कर बैठ गया है। जिस तरह पाकिस्तान नहीं चाहता कि मोदी तीसरी बार पीएम बनें, उसी तरह ये भी नहीं चाहते।

सवाल- चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। क्या व्यवस्थाएं की गई हैं। 
जवाब- सरकार ने अपनी तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए सभी तैयारियां की हैं। चारधाम यात्रा एक कठिन यात्रा है। मेरी अपील है कि इस यात्रा पर पूरी तैयारियों के साथ आएं। गाइडलाइंस का पालन करें और पंजीकरण अवश्य कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed