{"_id":"b4af65704d0ae2715c81347b8f21c727","slug":"zilla-panchayat-will-role-model-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत को बनाएंगे रोल माडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत को बनाएंगे रोल माडल
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत इटावा गांवों के विकास का रोडमैप तैयार कर रही है। आने वाली बजट बैठक में गांवों के विकास की कई योजनाएं सामने आएंगी। जिला पंचायत विकास का रोल माडल बनकर पूरे प्रदेश के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत करेगी।
यह दावा किया है इटावा के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक उर्फ अंशुल यादव ने। वह सोमवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत में जो पैसा वित्त आयोग अथवा अन्य संस्थाओं से आता है। उसका खर्च ज्यादातर सड़कों आदि के बनाने में किया जाता है।
उसका उपयोग जनकल्याण की योजनाओं मेें नहीं किया जा सकता। जबकि अपने संसाधनों से जुटाई गई आमदनी की राशि जिला पंचायत अपने अनुसार खर्च कर सकती है। उनका पूरा जोर इस बात पर रहेगा कि जिला पंचायत की आमदनी बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
आमदनी से मिलने वाली धनराशि को गरीब जनता के कल्याण में खर्च किया जाए। इसके लिए पूरी योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत की बजट बैठक फरवरी के अंतिम सप्ताह में संभावित है। ब्लाक प्रमुख चुनाव के बाद जब ब्लाक स्तर से प्रस्ताव आ जाएंगे, उसके बाद बैठक की तिथि तय कर दी जाएगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, सपा नेता राकेश यादव, अपर मुख्य अधिकारी सुरेंद्र कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।