{"_id":"61ec470dc5616358cf103cdb","slug":"youth-will-give-support-on-employment-etawah-news-knp6767677164","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार पर समर्थन देंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार पर समर्थन देंगे युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताखा। क्षेत्र का विकास करने वाले दावेदार को ही युवा मतदाता अपना वोट देंगे। शिक्षा, रोजगार, कानून व्यवस्था और क्षेत्र के विकास को अहम मुद्दा मानते हुए इस बार मतदान करना चाहते हैं युवा। युवाओं का कहना है कि विकास के नाम पर राजनीतिक पार्टियां कहती कुछ हैं और करती कुछ हैं।
पिछले तीन साल से नई भर्तियां नहीं आई हैं। युवा ओवरएज होते जा रहे हैं। भर्तियां नहीं आ रहीं और पेपर लीक हो रहे हैं।
सरकार कोरोना के समय चुनावी रैलियां कर सकती हैं, लेकिन जब बात युवाओं के भविष्य की आती है तो कोविड प्रोटोकॉल की चर्चा करने लगते हैं। कई विभागों में रिक्तियां होने के बावजूद भर्ती नहीं निकाली जाती है।
-आलोक यादव, युवा मतदाता
मौजूदा सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए सड़कों, हाईवे, फ्लाईओवर, शहर की स्वच्छता, सुंदरीकरण को लेकर काफी काम किया है। कई जगहों पर सड़कें चौड़ी हुई हैं। साफ-सफाई की व्यवस्था भी पहले के मुकाबले बेहतर हुई है।
विज्ञापन
-प्रशांत तिवारी
संगठित अपराध पर लगाम लगाने में सरकार कामयाब रही है। चोरी, लूट जैसी घटनाएं कम हुई हैं। अब दंगे नहीं होते हैं। महिला सुरक्षा के मामले में भी सरकार ने अच्छा काम किया है। महिलाएं अब बेखौफ होकर कभी भी निकल सकती हैं।
-शिवम कुमार
छात्र विरोधी नीतियों से आज शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। फीस वृद्धि से गरीब और मध्य वर्ग के छात्रों को अच्छी शिक्षा नहीं मिल पा रही, जो सरकार अपनी नीतियों में छात्रों के हित की बात करेगी उसी के पक्ष में मतदान होगा।
-सचिन यादव