{"_id":"6a4947dd8317cde835017311","slug":"youth-will-get-support-for-self-employment-etawah-news-c-216-1-etw1004-145447-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का सहारा
विज्ञापन
इटावा। जनपद के शिक्षित एवं इच्छुक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) को गति दी जा रही है। योजना के तहत 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवा, जो अपना उद्योग, सेवा अथवा व्यवसाय स्थापित करना चाहते हैं, उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक युवाओं से योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा ने बताया कि योजना के तहत प्रोसेसिंग इकाइयों, मिनी राइस मिल, कोल्ड स्टोरेज, डेयरी, ऑटोमोबाइल एवं मैकेनिक रिपेयरिंग, प्लाईवुड व हार्डवेयर, सैलून, ब्यूटी पार्लर, डिजिटल मार्केटिंग, कैफेटेरिया, रेडीमेड वस्त्र, नर्सिंग सेंटर, प्रिंटिंग, टेक्नोलॉजी आधारित व्यवसाय समेत अन्य उद्योगों के लिए सहायता दी जाएगी। आवेदन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, परियोजना रिपोर्ट और आवश्यक कोटेशन की जरूरत होगी। परियोजना रिपोर्ट पोर्टल से निशुल्क प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी cmyuva.org.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में किसी प्रकार की कठिनाई होने पर जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र से मार्गदर्शन भी मिलेगा। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से भी आवेदन किए जा सकेंगे, जिसके लिए शासन ने 100 रुपये सेवा शुल्क निर्धारित किया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद में 1700 नई इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष पिछले तीन माह में 218 से अधिक लाभार्थियों को ऋण वितरित कर इकाइयों की स्थापना सुनिश्चित कराई जा चुकी है। योजना के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी जिला उद्योग केंद्र के हेल्प डेस्क 18002962233 पर संपर्क कर सकते हैं।
सात जुलाई को ताखा में लगेगा शिविर
योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए अब प्रत्येक मंगलवार को ब्लॉक स्तर पर विशेष मुख्यमंत्री युवा कैंप आयोजित किए जाएंगे। पहला कैंप सात जुलाई को विकासखंड ताखा में लगेगा। शिविर में आवेदन, परियोजना रिपोर्ट, ऑनलाइन पंजीकरण, बैंक ऋण, ओडीओपी, एमएसएमई और अन्य स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देने के साथ मौके पर आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे।