{"_id":"174b51bef45ac36349ad88f6ddfdaf68","slug":"youth-shot-on-store-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के विवाद में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के विवाद में मारी गोली
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला तकिया आजाद गान में दुकान को खाली कराने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। फायरिंग से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल के भाई ने किराए पर दुकान लेने वाले युवक पर गोली मारने के साथ ही साठ हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। इकदिल क्षेत्र के गांव कुशगवां बादशाहपुर निवासी राजू पुत्र शिवसिंह राठौर का तकिया आजाद गान में मकान है। मकान के बाहर बनी दुकान उसने एक युवक को किराए पर दी है।
अब वह दुकान खाली करने को कह रहा हो तो दुकानदार मना कर रहा है। इस पर दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है। मामला कोर्ट में है। घायल राजू ने बताया कि किराएदार ने दुकान खाली करने के लिए उससे साठ हजार रुपयों की मांग की थी।
विज्ञापन
राजू के भाई सौरभ ने बताया कि गुरुवार को भाई अपनी दुकान खाली कराने के लिए आया था, उसके पास साठ हजार रुपये भी थे। जब उसने दुकान खाली करने को कहा तो दुकानदार फिर दुकान खाली न करने की जिद पर अड़ गया।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। दुकानदार ने उसके ऊपर फायर झोंक दिया। गोली उसके बांह में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आरोप है कि दुकानदार ने राजू के पास से साठ हजार रुपये भी ले लिए।
फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी। गोली लगने की जानकारी मिलने पर कोतवाल विनोद यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सूचना मिलने पर सीओ सिटी शिवराज सिंह भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायल से घटना के बारे में जानकारी ली। कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि दुकान खाली कराने को लेकर गोली मारने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।