{"_id":"616dae6f201b42551933de03","slug":"youth-killed-in-truck-collision-two-injured-etawah-news-knp658951430","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे सराय भूपत के पास एक ढाबे पर जन्मदिन पार्टी मनाकर लौट रहे दो युवक व एक युवती को शहर के डीपीएस स्कूल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आगरा-कानपुर सिक्सलेन हाईवे पर रविवार की रात साढे़ नौ बजे जसवंतनगर की तरफ से एक पर बाइक से दो युवक व एक युवती लौट रहे थे। डीपीएस स्कूल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग बाइक से उछलकर डिवाइडर पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डाक्टरों ने तीनों का इलाज शुरू किया।
अस्पताल में घायलों ने अपना नाम अड्डा गुलर निवासी मोहित (24), उसका दोस्त शैलेंद्र व मोहिनी बताया। डाक्टरों ने मोहित के सिर पर गंभीर चोट देख उसे सैफई ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। देर रात परिजन मोहित को उपचार के लिए आगरा ले जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद मोहित के शव को परिजन इटावा लेकर आ गए। फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि युवक की हादसे में मौत हुई है। जल्द ही ट्रक व चालक को पकड़ लिया जाएगा।