{"_id":"5d9791248ebc3e01665e50be","slug":"youth-etawha-news-knp517766569","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पायर छात्रवृत्ति के लिए सात का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पायर छात्रवृत्ति के लिए सात का चयन
विज्ञापन
इटावा। इंस्पायर छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत एमएसके विद्यालय के सात विद्यार्थियों का चयन हुआ। गुरुजनों ने चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भरथना के एमएसके पब्लिक इंटर कॉलेज के उप प्रबंधक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट 2019 की मेरिट लिस्ट में श्वेता शाक्य पुत्री दीपचंद, यशी वर्मा पुत्री मनोज वर्मा, मोहिनी पुत्री संतोष यादव, तृप्ति पुत्री सर्वेश कुमार, नेहा यादव पुत्री दिनेश यादव, शरद कुमार पुत्र गोविंद सिंह, नितिन यादव पुत्र सुदेश कुमार का उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंस्पायर योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति के लिए चयन किया गया है।
उप प्रबंधक ने बताया कि चयनित प्रत्येक छात्र व छात्रा को हर साल 80 हजार रुपये तथा पांच साल में चार लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। इंस्पायर छात्रवृत्ति योजना में चयनित छात्र व छात्राएं अपना छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र विद्यालय कार्य दिवस में प्राप्त कर लें। प्रबंधक महेश सिंह कुशवाह समेत कई शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।