फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth drowned in canal, jammed for search

युवक नहर में डूबा, तलाश के लिए लगाया जाम

Mon, 23 May 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Youth drowned in canal, jammed for search
घटनास्थल पर रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : ETAWAH
बसरेहर (इटावा)। ममेरे भाई की शादी में शामिल होने आया आगरा का युवक सोमवार को नहाते समय लोहिया नहर में डूब गया। एनडीआरएफ को बुलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों और परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पूर्व मंत्री ने किसी तरह समझाकर जाम खुलवाया। शाम को कानपुर से एसडीआरएफ बुलाई गई। देर शाम तक युवक को पता नहीं चला था।
विज्ञापन

आगरा जिले के फतेहाबाद निवासी जीतू (20) पुत्र अशोक कुमार मामा सुघर सिंह के घर बसरेहर के गांव नगला ताड़ आया था। 25 मई को मामा के बेटे विजय की शादी होनी है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह गांव के युवकों के साथ लोहिया नहर में नहाने गया था। नहाते समय वह नहर में डूब गया। सूचना पर पुलिस ने ग्रामीण के सहयोग से तलाश शुरू की। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। एनडीआरएफ को बुलाने की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने इटावा-बरेली हाईवे को जाम लगा दिया।
विज्ञापन

हालात गंभीर होते देख सीओ सैफई ने बसरेहर चौबिया, वैदपुरा, ऊसराहार थाने की पुलिस बुला ली। पूर्व मंत्री रामसेवक यादव ने भीड़ को समझाकर जाम खुलवाया। नहर पुल पर हाईवे पर भीड़ होने से पुलिस ने बड़े वाहनों को कर्री चौकी की ओर से और इटावा की तरफ से आ रहे वाहनों को कल्ला बाग के पास से निकाला। शाम को पुलिस ने कानपुर से एसडीआरएफ बुलाई गई। देर शाम तक युवक का नहर में पता नहीं चल पाया था।

नहर में डूबे युवक जीतू की फाइल फोटो। संवाद

नहर में डूबे युवक जीतू की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed