फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth dies after getting buried in mud due to mound collapse

Etawah News: टीला ढहने से मिट्टी में दबकर युवक की मौत

Tue, 20 Feb 2024 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after getting buried in mud due to mound collapse
भरथना। टीला ढहने से मिट्टी में दबकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घर को लीपने के लिए युवक मिट्टी खोदने गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बाहरपुरा गांव नहर पुल के पास सोमवार सुबह करीब सात बजे सलीम अली उर्फ नंदू (35) पुत्र आमीन अली अपने कच्चे घर की लिपाई करने के लिए मिट्टी खोदने गए थे। मिट्टी खोदने के दौरान टीला ढह जाने पर उसमें दबकर मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे छोटे भाई नसीम अली ने बड़े भाई नंदू को मिट्टी के ढेर में दबा देखा।
विज्ञापन

छोटे भाई की चीख पुकार सुन निर्माणाधीन नहर पुल के मजदूर कर्मचारी दौड़कर मौके पर पहुंचे। मिट्टी के ढेर में दबे सलीम को निकालकर इलाज के लिए सीएचसी भेजा। डॉक्टर ने नंदू को मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के चार पुत्री एक पुत्र है। क्षेत्रीय लेखपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया। सलीम मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed