{"_id":"6262f39f0c74f1523523d45c","slug":"youth-commits-suicide-by-shooting-with-illegal-firearm-etawah-news-knp692719825","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक अवैध तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक अवैध तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या
विज्ञापन
मृतक गौरव की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के भगवान अड्डा में युवक ने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर में मां और बहन भी मौजूद थीं। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तमंचे को कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है।
भगवान अड्डा निवासी 22 वर्षीय गौरव कुमार दिल्ली में रेलवे में प्राइवेट कर्मचारी था। वह ट्रेनों की एसी रिपेयरिंग का कार्य करता था। बुधवार को ही छुट्टी लेकर घर पर आया था। गुुुरुवार शाम सात बजे घर की छत पर था। मां कांती देवी और बहन लक्ष्मी नीचे किचन में थी। उसके भाई और पिता फेरी लगाने गए थे। गौरव ने छत पर तमंचे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
गोली की आवाज सुनते ही मां और बहन भागकर छत पर पहुंचीं। गौरव को लहूलुहान देख शोर मचाया। गोली चलने और चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी पहुंचे। बहन ने भाई और पिता को घटना की सूचना दी। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने तमंचे को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गौरव छह भाइयों में पांचवें नंबर का था। घर में सबसे छोटी बहन लक्ष्मी है। बड़े भाई सर्वेश की छह साल पहले थाना सिविल लाइन क्षेत्र में ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी।