फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth commits suicide at home

युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या

Wed, 13 Nov 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide at home
लवेदी। थाना क्षेत्र के धुवियाई गांव में युवक ने घर के अंदर फंदे पर लटककर जान दे दी। घर में सिर्फ पिता-पुत्र रहते थे। युवक ने किन कारणों से खुदकुशी की। अभी यह साफ नहीं है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

धुवियाई गांव का नीलेश कुमार (18) अपने पिता वीरेंद्र सिंह के साथ घर में रहता था। वीरेंद्र की पत्नी का करीब दस साल पहले मौत हो चुकी है। वीरेंद्र का बड़ा बेटा भी अविवाहित है और वह कहीं बाहर रहता है। वीरेंद्र खेतीबाड़ी व मजदूरी करके भरण पोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिता वीरेंद्र ने बताया कि उनका छोटा बेटा नीलेश कोई काम नहीं करता था। इधर-उधर घूमता रहता था। सोमवार रात करीब 9 बजे घर के अंदर कमरे में उसने रस्सी के जरिए फंदा बनाकर जान दे दी। कुछ देर बाद वह किसी काम से कमरे के अंदर गए तो बेटे को फंदे पर लटका देखा। उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने आकर पड़ताल करके निशान आदि जुटाए। थानाध्यक्ष लवेदी अमान सिंह ने बताया कि अभी मौत की वजह साफ नहीं है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed