फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth are not getting employment opportunities - Aditya Yadav

नौजवानों को रोजगार के नहीं मिल रहे अवसर-आदित्य यादव

Sat, 19 Sep 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Youth are not getting employment opportunities - Aditya Yadav
फोटो संख्या 10 भरथना चौराहा स्थित रेखा पैलेस में साइकिल संदेश यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में मीड? - फोटो : ETAWHA
प्रसपा नेता और पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव का शनिवार को शहर में साइकिल संदेश यात्रा के दौरान स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश की सरकारों पर नौजवानों और किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कहा कि इन सरकारों में युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे। 16 सितंबर को लखनऊ से प्रो. अवध पाल सिंह ओझा की अगुवाई में शुरू हुई प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की साइकिल संदेश यात्रा दोपहर करीब दो बजे भरथना चौराहा स्थित रेखा पैलेस पर पहुंची।
विज्ञापन

यहां प्रसपा नेता आदित्य यादव समेत पार्टी के जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, सुनील यादव, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में आदित्य यादव ने कहा कि यूपी सरकार की अदूरदर्शिता से विकास कार्य ठप पड़े हैं।
अब मुख्यमंत्री ने कह दिया कि सरकारी नौकरी में पहले पांच साल तक संविदा पर रखा जाएगा। यदि यह प्रावधान लागू हुआ तो भ्रष्टाचार को बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि इटावा जिले में सरकार से जुड़े लोग गरीबों की जमीन हड़प रहे हैं।
प्रशासन कुछ कर नहीं रहा। केंद्र और प्रदेश सरकारें सिर्फ वादे करती आ रही हैं। प्रो. ओझा ने कहा कि उनकी मांग है कि उत्तरप्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा में युवाओं को एक अतिरिक्त अवसर मुहैया कराया जाए।

बताया कि विभिन्न जिलों में रुककर वह स्थानीय समस्याओं को अपने एजेंडे में शामिल कर रहे हैं। यह यात्रा शनिवार रात को विश्राम करके रविवार सुबह सात बजे जसवंतनगर की ओर रवाना होगी। 26 सितंबर को दिल्ली पहुंचेगी। इस दौरान आलोक दीक्षित, डॉ. धर्मेंद्र, खन्ना यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed