फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Young man walking on foot crushed by vehicle, dies

Etawah News: पैदल जा रहे युवक को वाहन ने कुचला, मौत

Tue, 31 Oct 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 31 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Young man walking on foot crushed by vehicle, dies
बकेवर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सुनवर्षा रजबहा के पास सोमवार रात पैदल जा रहे युवक को वाहन ने कुचल दिया। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के नगरिया बुजुर्ग गांव निवासी नरेश अवस्थी का पुत्र विकास (24) सोमवार रात में करीब नौ बजे पैदल घर लौट रहा था। सुनवर्षा रजबहा के पास उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे विकास अवस्थी उर्फ छोटे गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के पास मिले मोबाइल से हादसे की जानकारी उसके परिजनों को दी। विकास की मौके पर ही मौत हो जाने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक की मौत की सूचना जैसे ही घर वालों को मिली तो कोहराम मच गया। नरेश अवस्थी ने बताया कि उनका पुत्र विकास कार चालक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed