फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   young man hanging hammock

युवक फांसी पर झूला

Sun, 01 Nov 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 01 Nov 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
young man hanging hammock

भरथना कस्बे के मुहल्ला महावीर नगर में पत्नी व पुत्र की मौत से दुखी एक युवक ने अपने घर में फांसी लगा ली। युवक के दो दिन से दिखाई न देने पर लोगों ने घर के अंदर झांक कर देखा तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


कस्बे के मुहल्ला महावीर नगर निवासी विष्णु सविता (40) पुत्र रामसनेही कपडे़ की फेरी लगाता था। एक वर्ष पूर्व उसके पुत्र गौरव की 14 मार्च 2014 को ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। गौरव की मौत से विष्णु व उसकी पत्नी लवली काफी परेशान रहने लगी। पुत्र के वियोग में लवली की दो माह पूर्व मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पत्नी की मौत होने के बाद से विष्णु काफी परेशान रहने लगा। इसी कारण विष्णु का साला जितेंद्र निवासी भिंड उसके छोटे पुत्र सौरभ व पुत्री रेनू को अपने साथ ले गया था। विष्णु घर पर अकेला रहता था। मुहल्ले के लोगों ने बताया कि पत्नी व पुत्र की मौत के बाद से विष्णु काफी परेशान रहता था। पिछले दो दिनों से मुहल्ले के लोगों को विष्णु दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो उन्हें शक हुआ। आज सुबह उसके दरवाजे से घर के अंदर झांक कर देखा तो विष्णु का शव कमरे के बाहर पडे़ टीन सेट से लटका था। शव लटका देखे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा और शव को फंदे से नीचे उतारा।

चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुत्र व पत्नी की मौत से परेशान होकर विष्णु ने फांसी लगाकर जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed