{"_id":"633c7c7b6b5c56540974577e","slug":"young-man-deadbody-found-hanged-etawah-news-knp7217072129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से फंदे पर लटकता मिला युवक का शव 15-27-17","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से फंदे पर लटकता मिला युवक का शव 15-27-17
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर (इटावा)। थाना क्षेत्र के महलई गांव में पेड़ पर फंदे से युवक का शव लटका मिला। मृतक के भाई ने आत्महत्या की आशंका जताई है लेकिन वह वजह नहीं बता सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महलई गांव निवासी ओमकार ने बताया कि औरैया के बिधूना क्षेत्र के रूरू कला गांव निवासी उनके साले का बेटा शिवम (27) दिल्ली में एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। रविवार रात वह दिल्ली से उनके घर आया था। मंगलवार सुबह उसका शव गांव में एक खेत में पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों ने उन्हें जानकारी दी तो पुलिस को घटना के बारे में बताया।
सीओ जसवंतनगर अतुल प्रधान और थाना प्रभारी निरीक्षक अब्दुल सलाम सिद्दीकी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। शिवम के भाई रंजीत ने खुदकुशी की आशंका जताई है। सीओ अतुल प्रधान ने बताया कि हत्या या आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।