फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   young lady burn herself and fell in to well

Etawah News: आग लगा कुएं में कूदी युवती, परिजनों ने कर दिया अंतिम संस्कार, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 06 May 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 06 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
young lady burn herself and fell in to well
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
इटावा जिले में बसरेहर क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात एक युवती खुद को आग लगाकर कुएं में कूद गई। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने उसे निकाल लिया और परिजनों को सूचना दी। चर्चा है कि लोकलाज की वजह से परिजन उसे अस्पताल नहीं ले गए और पुलिस को बिना सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती गुरुवार रात करीब नौ बजे घर से 200 मीटर दूर कुएं के पास बैठी थी। अचानक उसने खुद को आग लगा ली और कुएं में कूद गई। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। गंभीर हालत में उसे कुएं से निकाला। युवती की सांसें चलती देख ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन परिजनों ने अस्पताल ले जाने से इंकार कर दिया। उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद पुलिस भी बेखबर है। एसपी देहात सतपाल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसी घटना हुई तो जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


13 को आनी थी बरात
ग्रामीणों के अनुसार सात मार्च को विकास खंड कार्यालय में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। इसमें औपचारिकता के तौर पर युवती का विवाह कराया गया था। 13 मई को घरवालों के बीच धूमधाम से शादी समारोह कराने की तैयारी थी। इससे पहले ही युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed