फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Young awake will only change in

युवा जागेगा तभी होगा देश में परिवर्तन

Tue, 08 Sep 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 08 Sep 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Young awake will only change in

नेहरू युवा केंद्र की पुनर्जागरण रथ यात्रा का सोमवार

विज्ञापन
को समापन हो गया। मुख्य अतिथि नेहरू युवा केंद्र संगठन दिल्ली के उपाध्यक्ष बीडी शर्मा ने सहयोगियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि युवा जब जागेगा, तभी देश में परिवर्तन होगा।
 
उन्होंने कहा कि जब तक युवा नहीं जागेगा तब तक देश में परिवर्तन नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सौ गांवों में पुनर्जागरण करने का मतलब युवाओं को जागरूक करना, ताकि वह केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके।

कहा कि अभी तक बैंक में लोगों के खाते नहीं खुलते थे, लेकिन प्रधानमंत्री जन धन योजना में हजारों खाते खुल चुके हैं। उन्होंने कहा कि पुनर्जागरण यात्रा का समापन 25 सितंबर को पं दीनदयाल की जन्म शताब्दी पर मथुरा में होगा। इसमें देश के लगभग 15 हजार युवा शामिल होंगे।

जिला युवा समन्वयक गोपाल भगत ने पुनर्जागरण रथ यात्रा अभियान की संक्षिप्त आख्या प्रस्तुत की। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने कहा नेहरू युवा केंद्र द्वारा रथ यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों का जागरूक किया है। उपस्थित लोगों को गांव के सर्वांगीण विकास के लिए मिलजुल कर कार्य करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम को अभिषेक मिश्रा, शेखर चौहान, गगन चतुर्वेदी, मनीष यादव, विकास भदौरिया आदि ने संबोधित किया। मुख्य अतिथि ने दल के नायक जबर सिंह शाक्य, गौरव गुर्जर, नागेंद्र पाल सिंह तथा श्रेष्ठ पुनर्जागरण में गांव में सहयोग करने के लिए जफरुद्दीन मंसूरी, अभिजीत यादव, विजय शंकर चौधरी, डा. सुशील सम्राट को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed