फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   You will have to pay Rs 30 every month to get your garbage collected.

Etawah News: कचरा उठवाने के लिए हर माह देने होंगे 30 रुपये

Thu, 12 Mar 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
You will have to pay Rs 30 every month to get your garbage collected.
इटावा। अब गाड़ी वाला आया देखो, कचरा निकाल, गीत के साथ हर घर के बाहर दस्तक देने वाले वाहन को सेवा शुल्क देना होगा। हर माह इसका भुगतान होगा। इसके लिए प्रति घर 30 रुपये तय किए गए हैं। भुगतान ऑनलाइन भी कर सकते हैं। अभी यह व्यवस्था 20 वार्डों में हुई है, जल्द ही शेष 20 वार्डों में भी इसे तय कर दिया जाएगा। बुधवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने प्रथम यूज़र बनकर छह माह का भुगतान करते हुए नई व्यवस्था को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन




नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के तहत 40 वार्डों में से 20 वार्डों के आवासों से 30 रुपये प्रति माह शुल्क की व्यवस्था की गई है। इसमें शिवा कॉलोनी, पुरविया टोला नालापार, आवास विकास, सिविल लाइन, घटिया अजमत अली, कटराफतेह महमूद खां, मकसूदपुरा, छिपैटी, बैरूनटोला, चौगुर्जी, करमगंज, लक्ष्मण कॉलोनी, नौरंगाबाद, मढ़ैया शिवनाराण, लालपुरा, कटरा शमशेर खां, सुंदरपुर, करनपुरा, गांधीनगर, कटरा साहब खां में डोर टू डोर कलेक्शन हो रहा है।
विज्ञापन

उन वार्डों में प्रति घर से 30 रुपये प्रतिमाह की दर से यूज़र चार्ज एक जनवरी से लागू हो गया है। शेष 20 वार्डों में जल्द से जल्द डोर टू डोर कलेक्शन का कार्य प्रारंभ कर यूज़र चार्ज लागू करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अंतर्गत बुधवार को जिलाधिकारी द्वारा प्रथम यूज़रदाता के रूप में अपने आवास से कूड़ा कलेक्शन के छह माह का भुगतान किया गया। नागरिकों से अपील की गई कि अपने-अपने घरों का कूड़ा सूखा और गीला अलग-अलग डस्टबिन में रखें। डोर टू डोर गाड़ियों को ही दें। कूड़ा बाहर न फेंकें और यूज़र चार्ज नियमित रूप से भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा करने से आपकी गली, मोहल्ला, शहर स्वच्छ होगा। नगर स्वच्छ एवं सुंदर दिखेगा। पॉलिथीन का उपयोग न कर जूट अथवा कपड़े के थैलों के प्रयोग की भी अपील की गई। स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के अंतर्गत आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में इटावा शहर को प्रथम स्थान प्राप्त करने में सभी की भागीदारी की अपील की गई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर, डीपीएम सुनील कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक नत्थीलाल कुशवाहा, बैंक से शाखा प्रबंधक रमित अवस्थी, संतोष कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed