फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Yogiji would also look at the flood affected people

योगीजी बाढ़ प्रभावितों की तरफ भी देख लेते

Sat, 06 Nov 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Yogiji would also look at the flood affected people
चकरनगर। बीहड़ी क्षेत्र के बाशिंदे बाढ़ के दर्द से अभी तक कराह रहे हैं। शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ इटावा आए। बीहड़ी क्षेत्र की जनता का दर्द रहा कि योगीजी यहां आकर उनका हाल तो देख लेते।
विज्ञापन

बाढ़ के दौरान किए गए वादों को एक बार याद तो कर लेते। ग्रामीणों का दर्द है कि सीएम आते हैं और चले जाते हैं। वर्ष 2021 में आई भीषण बाढ़ में चंबल, लखना, सिंडोस मुख्य पुलिया को ठीक नहीं कराया गया।
विज्ञापन

लोगों को निचले जलभराव वाले इलाकों से हटाकर ऊंचाई वाली जगह पर बसाने के बाद घोषणाएं धरातल पर नहीं उतर सकी हैं। लोग कहते हैं कि क्षेत्र में कोई भाजपा का कद्दावर नेता न होने से लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने पांच वर्ष के शासनकाल में क्षेत्र की लाखों की आबादी को विकास से परे रखा है। छोटे सिंह चौहान ने कहा कि लोगों को मूलभूत विकास की सुविधाएं भी नहीं मिलीं।
क्षेत्र की जनता के लिए आवागमन के रास्ते भी नहीं हैं। गणेश सिंह का कहना है कि इस पिछड़े इलाके में उपचार के लिए एक अस्पताल भी नहीं है। महामारी के दौर में इलाज के लिए कई शहरों में जाने को विवश होना पड़ा।

भरथना, बढ़पुरा आदि में ऑक्सीजन प्लांट आदि लगाकर सुविधाजनक तरीके से इलाज दिया जा रहा, जबकि क्षेत्र की गरीब जनता इलाज के अभाव में दम तोड़ रही है। देवेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी सरकारी दफ्तर में बिना सुविधा शुल्क के कोई भी कार्य नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed