फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Yamuna's water level begins to recede.

Etawah News: घटने लाग यमुना का जलस्तर

Sat, 18 Jul 2026 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level begins to recede.
फोटो: 31 कई क्षेत्र में बारिश के चलते यमुना नदी में बढ़ा पानी। संवाद
विज्ञापन

शुक्रवार शाम पांच बजे के बाद से दर्ज की गई जलस्तर में गिरावट
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। पिछले दो दिनों में यमुना नदी का जलस्तर ढाई मीटर बढ़ने के बाद शनिवार को जलस्तर घटने लगा। शनिवार शाम छह बजे तक जलस्तर करीब आधा मीटर घट गया। जलस्तर बढ़ने का कारण कई क्षेत्रों में बारिश का होना है। जलस्तर घटने से बकेवर क्षेत्र में नदी के किनारे के गांवों के किसानों ने राहत की सांस ली है। अगर पानी और बढ़ता तो तलहटी में की गई सब्जी की फसल डूब सकती थी।
बकेवर क्षेत्र के इकनौर, मड़ैया दिलीपनगर, अन्दावा के अलावा लवेदी क्षेत्र के ग्राम लखनपुर, कछपुरा, मडैया, नंदगांव, मुचाई और बिझावली में किसानों ने यमुना की तलहटी में सब्जियों की बुवाई की थी। नदी का पानी बढ़ने से इन खेतों में पानी भरने का खतरा बन गया है। वहीं बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम दिलीपनगर, मडैया, इकनौर और मडैया मल्लाहन सहित अन्य गांवों के किसान भी जलस्तर बढ़ने से चिंतित थे। अंदावा निवासी बबलू निषाद ने बताया अभी खेतों में नुकसान नहीं है। फसलों में पानी नहीं भरा हैं। किसानों का कहना है कि यदि पानी इसी रफ्तार से बढ़ता रहता तो फसल को नुकसान हो सकता था। यमुना जल आयोग के जलस्तर प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को शाम पांच बजे तक यमुना का जलस्तर बढ़ा था। जो 118.29 मीटर पहुंचकर गिरना शुरू हो गया। शनिवार को जलस्तर करीब 40 सेमी तक गिर गया। शाम छह बजे जलस्तर 117.86 मीटर पर आ गया।
विज्ञापन

एसडीएम चकरनगर रोहित कुमार मौर्य ने बताया कि अभी यमुना में पानी नहीं छोड़ा गया है। स्थिति पर नजर रखने के लिए टीमों की तैनाती कर दी गई है। नदी किनारे संवेदनशील गांवों में निगरानी के लिए चौकियां भी स्थापित की जा रही हैं। जलस्तर में और बढ़ोतरी होने पर ग्रामीणों को पहले ही अलर्ट किया जाएगा। राजस्व और आपदा प्रबंधन की टीम लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed