फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   wrong infermation about man death

Etawah News: किरायेदार की हत्या की झूठी सूचना पर मकान मालिक पर कार्रवाई

Thu, 13 Apr 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 13 Apr 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
wrong infermation about man death
इटावा। बीमारी से किरायेदार की मौत पर मकान मालिक ने हत्या की झूठी सूचना दे दी। इस पर कोतवाली पुलिस दौड़ पड़ी। पुलिस की जांच में पका चला कि मामला फर्जी है। गलत सूचना देने वाले मकानमालिक पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला मकसूदपुरा में कमरुद्दीन (65) किराये पर रहते थे। वह काफी समय से सांस की बीमारी से ग्रस्त थे। उनका इलाज सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। मंगलवार रात उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनकी बहन नाजनीन ने बताया कि वह 25 वर्ष से मन्नू के मकान पर किराये पर रह रहे थे।
विज्ञापन

मकान मालिक बार-बार मकान खाली करने की बात कह रहा था। कोर्ट मेें भी मामला विचाराधीन है। बुधवार सुबह पुलिस को फोन से जानकारी दी गई कि उनके घर में किराये पर रहने वाले बुजुर्ग की उनके परिवार के ही किसी व्यक्ति ने हत्या कर दी है। सदर कोतवाली की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी की तो सूचना झूठी निकली। नया शहर चौकी इंचार्ज संत कुमार ने बताया कि मकान मालिक घर को खाली करने की फिराक में था। उसने झूठी सूचना दे दी। मामले में शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed