फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   World Blood Donor Day today, make a great donation by donating blood

Etawah News: विश्व रक्तदाता दिवस आज, खून देकर करें महादान

Wed, 14 Jun 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 14 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
World Blood Donor Day today, make a great donation by donating blood
इटावा। जिला अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 650 यूनिट खून का स्टॉक रखने वाले ब्लड बैंक में मंगलवार को महज नौ यूनिट खून ही बचा था। अमर उजाला फाउंडेशन ने समाज व देशहित में सभी से रक्तदान करने की अपील की है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक में आठ ग्रुप के खून रखने का स्टॉक है, लेकिन छह ग्रुप के खून का स्टॉक शून्य है। मंगलवार को एबी पॉजिटिव का छह व ओ पॉजिटिव का तीन यूनिट खून ही बचा है। अमर उजाला फाउंडेशन 14 जून को ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 8:30 बजे से करने जा रहा है। शिविर को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.गीताराम, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएम आर्या, ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. नीतू ने समाजसेवी संगठनों व स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान करने की अपील की है। रक्तदान अभियान को सफल बनाने के लिए रक्तदाता समूह, इटावा हेल्प डेस्क, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र ने अपनी ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से रक्तदान करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed