फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Women's hospital tops in providing better services

Etawah News: बेहतर सेवाएं मुहैया कराने में महिला अस्पताल अव्वल

Thu, 01 Jun 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 01 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Women's hospital tops in providing better services
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा। गर्भवती व प्रसूताओं को बेहतर इलाज और माहौल उपलब्ध कराने में जिला महिला अस्पताल को 86 प्रतिशत अंक मिले हैं। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन पर अस्पताल को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) सर्टिफिकेट और लक्ष्य प्रमाण पत्र मिला है।
सीएमएस डॉ. राम बिहारी ने बताया कि 10 और 11 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर की टीम ने महिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए टीम ने छह विभागों का निरीक्षण किया था। महिला अस्पताल के समस्त विभागों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 86 प्रतिशत अंकों के साथ नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड सर्टिफिकेट प्राप्त किया। साथ ही प्रसव संबंधी बेहतर सुविधाएं देने के लिए लक्ष्य प्रमाण पत्र भी मिला।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के सर्जन व क्वालिटी हॉस्पिटल नोडल डॉ. अनिल ने बताया कि मातृ एवं नवजात शिशु में मृत्यु दर में कमी लाने के लिए प्रसव के दौरान एवं उसके बाद गुणवत्ता में सुधार लाने और जिला अस्पताल में सभी गर्भवती को सम्मान पूर्वक देखभाल की सुविधाएं उपलब्ध कराना लक्ष्य प्रमाणन का मुख्य उद्देश्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जच्चा- बच्चा के लिए अच्छे अस्पतालों की श्रेणी में आने पर लक्ष्य प्रमाण पत्र दिया जाता है। प्रसव कक्ष को 89 प्रतिशत और ओटी को 81 प्रतिशत अंक मिले और हम निर्धारित मानक पर खरे उतरे। जिला परामर्शदाता क्वालिटी एश्योरेंस डॉ. रहीसुद्दीन ने बताया कि तीन स्तरीय निर्धारित मानकों को पूरा करने पर एनक्वास का प्रमाण पत्र मिलता है।
जिसमें पहले स्तर पर इंटरनल दूसरे स्तर पर स्टेट टीम तीसरे स्तर पर नेशनल टीम ने जिला महिला अस्पताल का एसेसमेंट किया जिसमें 86 प्रतिशत अंक पाकर अस्पताल को एनक्वास प्रमाण पत्र मिला। हॉस्पिटल के क्वालिटी मैनेजर डॉ. सरताज ने बताया कि महिला अस्पताल में ओपीडी, मेटरनिटी वार्ड, एसएनसीयू, लैब, फार्मेसी, जर्नल एडमिन का एसेसमेंट हुआ और सभी विभाग निर्धारित मानक पर खरे उतरे।

बताया कि लक्ष्य प्रमाणन के तहत प्रोत्साहन राशि के रूप में लेबर रूम और ओटी को तीन-तीन लाख और एनक्वास के तहत पांच लाख रुपये प्रति वर्ष तीन वर्ष तक मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed