फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   women will get employment

Etawah News: महिलाओं को मिलेगा रोजगार, बनाएंगी पुष्टाहार

Sun, 02 Apr 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 02 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
women will get employment
सैफई। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के सपने सच होने लगे हैं। एसोसिएशन ऑफ पर्सन जागृति प्रेरणा के पुष्टाहार उत्पादन केंद्र का शुभारंभ लछवाई में शनिवार को सीडीओ ने किया। अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से बनाया गया पुष्टाहार बांटा जाएगा।
विज्ञापन

पुष्टाहार उत्पादन केंद्र में 300 समूह की भागीदारी है। 20 महिला कर्मी हैं। सभी मशीनें लग चुकी हैं। विकास खंड सैफई, बढ़पुरा और जसवंतनगर की आंगनबाड़ी भी इस केंद्र से संबद्ध हैं। पुष्टाहार उत्पादन केंद्र का शुभारंभ कर सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या ने कहा कि महिलाएं पूरी लगन और ईमानदारी से काम करें। डीडीओ दीनदयाल ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए ग्रामीण आजीविका मिशन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। शौकत अली उपायुक्त स्वरोजगार ने कहा कि इस पुष्टाहार केंद्र से 533 आंगनबाड़ी केंद्रों में पुष्टाहार की आपूर्ति की जाएगी। पुष्टाहार उत्पादन इकाई के माध्यम से समूह की महिलाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार ने बताया की आईसीडीएस विभाग से प्लांट को पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा। जिला मिशन प्रबंधक सूर्य नारायण पांडेय ने बताया कि पुष्टाहार उत्पादन इकाई में दो शिफ्ट में कार्य होगा। प्रत्येक शिफ्ट में 10 महिलाएं गुणवत्ता पूर्ण कार्य करेंगी। नोडल बीएमएम कमलेश कुमार ने कहा कि सभी को आश्वस्त किया कि पुष्टाहार उत्पादन इकाई का सफलतापूर्वक संचालन किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी यदुवीर सिंह व जिला मिशन प्रबंधक दीपेंद्र सिंह तोमर, विप्लव भूषण, जितेश श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार , बृजेंद्र, रेनू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed