फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   women sung bhajan in Jain temple

महिला संगीत में उमड़ी भीड़

Wed, 01 Apr 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 01 Apr 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
women sung bhajan in Jain temple

दिगंबर जैन मंदिर कटरा नया शहर द्वारा मनाए जा रहे भगवान महावीर जयंती महोत्सव में बुधवार को दोपहर बाद से शीला उत्सव गार्डन में महिला संगीत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जैन समाज की दो हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। विभिन्न मंदिरों के महिला मंडलों की ओर से 40 प्रस्तुतियां दी गई।

विज्ञापन


इसमें से 15 प्रस्तुतियां तो अकेले दिगंबर जैन मंदिर कटरा नया शहर की महिला मंडलों की ओर दी गई है। गुरुवार दो अप्रैल क ो प्रात: 8 बजे से भगवान महावीर की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में पांच हजार से अधिक श्रद्धालु भाग लेंगे।
विज्ञापन


आयोजन समिति के महामंत्री मनोज जैन ने बताया कि गुरुवार को सुबह आठ बजे से चौबीसवें तीर्थकर भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर कटरा नया शहर से प्रारंभ होकर रामगंज चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, सराय शेख, पचराहा, पसारी टोला, लालपुरा मंदिर होते हुए पुन: शीला उत्सव गार्डन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा में शहर के  पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। शोभायात्रा में भागवान महावीर के जन्म से लेकर मोक्ष तक के दृश्य का चित्रण करती हुई झांकियाें का प्रदर्शन किया जाएगा।

इसके बाद शोभायात्रा में प्राचीन रथ पर भगवान की प्रतिमाएं लेकर चलने वाले रमेश चंद्र जैन दूध वाले, राजवीर जैन, सुभाष जैन तथा नवीन रथ पर चलने वाले सुबोध जैन विनोर जैन, सुधीर जैन, मनोज जैन, कमल जैन, जयवीर जैन द्वारा स्वर्ण कलश अभिषेक किया जाएगा।


श्री जैन ने बताया कि शाम 6 बजे महाआरती होगी तथा 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में दिगंबर जैन समिति के अध्यक्ष सुदर्शन जैन का सहयोग मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed