{"_id":"634da02c713fcf34a8741a5d","slug":"women-died-due-to-raw-wall-fell-etawah-news-knp7238182185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चे मकान की दीवार गिरी, दबकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्चे मकान की दीवार गिरी, दबकर महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के मदायन गांव में सोमवार को कच्चा घर लीपते समय दीवार गिर गई। हादसे में मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मदायन निवासी ब्रजरानी (38) दीवाली पर सफाई के लिए सुबह घर को मिट्टी से लीप रही थी। बारिश के बाद तेज धूप निकलने से दीवार चटक गई थी। लिपाई करते ही दीवार गिरने से ब्रजरानी उसमें दब गई।
बढ़पुरा प्रधान रामकुमार शर्मा ने ग्रामीणों के साथ मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी सांसें
विज्ञापन
थम गईं। महिला की मौत से पति प्रमोद कुमार, बेटे कृष्णकांत, शिवकांत और शिवकरण का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीएम सदर विक्रम राघव ने बताया कि मृतका का पति मजदूरी करता है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उच्चाधिकारियों से बात कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।