{"_id":"6331f6ea0ea156137e7b88ea","slug":"women-becomes-achet-other-workers-start-protest-etawah-news-knp7202938153","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला साथी के अचेत होते ही भड़के आंदोलनकारी कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला साथी के अचेत होते ही भड़के आंदोलनकारी कर्मचारी
विज्ञापन
सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में 23 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों में शामिल महिला कर्मी अचेत हो गई। इससे हड़कंप मच गया। गुस्साए साथियों ने कुलपति दफ्तर को घेरकर नारेबाजी की।
पूर्व सैनिक कल्याण निगम के तहत 15 सालों से 192 कर्मचारी काम कर रहे हैं। इन्हें निकाले जाने की सुगबुगाहट के बाद से सभी ने 23 दिन पहले धरना प्रदर्शन शुरू किया था। कई बार समझाने के बाद भी कर्मचारी नहीं माने।
रविवार को महिला अनुज प्रदर्शन के दौरान बेहोश हो गई। इससे कर्मचारी गुस्सा गए। उन्होंने हंगामा कर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर जिले में बैठक में आईं एसडीएम ज्योत्सना बंधु, सीओ नागेंद्र चौबे व थाना प्रभारी रमेश सिंह वैदपुरा, चौबिया, बसरेहर, सैफई का फोर्स लेकर पहुंच गए। कर्मचारी प्रदर्शन खत्म करने को राजी नहीं हैं। कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात सिंह ने बताया कि किसी भी कर्मचारी को नहीं निकाला जाएगा।