फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman's condition worsens, in-laws accused of poisoning her

Etawah News: महिला की बिगड़ी हालत, ससुरालीजनों पर जहर खिलाने का आरोप

Mon, 23 Feb 2026 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Woman's condition worsens, in-laws accused of poisoning her
चकरनगर। रविवार शाम एक महिला को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला के भाई ने पति समेत ससुरालीजनों पर मारपीट कर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

टिटावली निवासी देवेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी है। उसने बताया कि बहन किरन की शादी 27 अप्रैल 2018 को चकरनगर निवासी शिवम से हुई थी। देवेंद्र का आरोप है कि पति के किसी अन्य महिला से संबंध थे। इस कारण वह किरन को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। कई बार पंचायत भी हुई पर व्यवहार में सुधार नहीं आया। रविवार करीब तीन बजे पति शिवम ने घर पर बहन के साथ मारपीट की। इसके बाद पति, सास और ससुर ने जबरन उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया।
विज्ञापन

भाई देवेंद्र के मौके पर पहुंचने पर बहन अचेत अवस्था में मिली। उसने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। उधर, पति शिवम यादव ने आरोपों को गलत बताया है। उसने कहा कि ससुराल से लोग उसके घर आए और अभद्रता की। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed