फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman thrown out of the house after demand for ten lakh rupees was not met.

Etawah News: दस लाख रूपये की मांग पूरी न होने पर महिला को घर से निकाला

Tue, 28 Jul 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Woman thrown out of the house after demand for ten lakh rupees was not met.
इटावा। दस लाख रूपये की मांग पूरी न होने पर महिला को घर से पीटकर निकाल दिया। पुलिस पीड़िता की तहरीर पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इकदिल की विकास कॉलोनी भाग-एक निवासी सुनीता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 28 नवंबर को ग्राम पूठन सकरौली थाना सिविल लाइन निवासी विशाल राजपूत के साथ रूप गंगा मैरेज होम मानिकपुर मोड़ में हुई थी। आरोप है कि उसके पिता ने एक कार, पांच लाख रुपये नकद और करीब 20 लाख रुपये खर्च कर शादी की थी। इसके बावजूद ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं था और अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। एक मई की शाम वह अपने भाई अनुज के साथ ससुराल पहुंची तो उसे कमरे में नहीं घुसने दिया गया। विरोध करने पर पति, सास, ससुर और देवर ने उसके साथ मारपीट की। भाई ने बचाने का प्रयास किया तो उसे कमरे में बंद कर दिया गया और कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाया गया। दबाव में हस्ताक्षर करने के बाद उसके भाई को देर रात छोड़ा गया। पूरी रात उसे भूखा-प्यासा बरामदे में रखा गया और अगले दिन मारपीट कर ऑटो से मायके भेजते हुए 10 लाख रुपये लाने पर ही वापस आने की धमकी दी गई। पुलिस ने पति, मिथलेश कुमारी, ससुर राकेश वर्मा और देवर शिवम राजपूत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed