फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   woman's body thrown after Murdered

हत्या कर युवती का शव फेंका

Sat, 10 Oct 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 10 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
woman's body thrown after Murdered
वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव अधियापुरा से शनिवार को इटावा दवा लेने गई
विज्ञापन
युवती की हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार हत्यारों ने उसका शव गांव के बाहर फेंक दिया। युवती के दाहिने हाथ पर चाकू से राशिद नाम गोदा गया था।

पुलिस का मानना है कि युवती की कहीं और हत्याकर शव को यहां फेंका गया है। चर्चा है कि हत्याकांड में किसी और को फंसाने के लिए कहीं राशिद नाम का सहारा तो नहीं लिया गया, फिलहाल पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।  
वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव अधियापुरा निवासी रनवीर सिंह की पुत्री वंदना (18) शनिवार को इटावा दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थी।

इटावा आकर वह अपनी बहन रेनू के घर गई और बहन रेनू के साथ जाकर उसने दवा ली। बाद में वह घर के लिए निकल पड़ी। बताया गया कि गांव अधियापुरा के पास कुछ लोग शाम करीब चार बजे सड़क के किनारे खड़े थे तभी उन लोगों ने एक मारुति वैन पर सवार युवकों को सड़क के किनारे किसी को  फेंकते देखा।

लोग कुछ समझ पाते तभी कार सवार फरार हो गए। लोगों ने पास जाकर देखा तो वहां एक युवती का शव पड़ा था। शव की शिनाख्त वंदना के रूप में की गई। सूचना मिलने पर परिजन भी आ गए। लोग उसे  मिनी पीजीआई ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की तो वहां एक कीटनाशक की शीशी बरामद हुई। मृतक के सीधे हाथ पर चाकू से गोदकर राशिद नाम लिखा गया था। हाथ पर खून नहीं लगा था, इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या के करीब दो-तीन घंटे बाद उसके हाथ पर चाकू से नाम गोदा गया।

ऐसा भी हो सकता है कि हत्यारोपियों ने किसी को फंसाने के लिए उसके हाथ पर नाम गोदा हो। सीओ सैफई अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि युवती की हत्याकर शव को फेंका गया है। हत्या कैसे की गई इसकी जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगी। पुलिस परिजनों से बातचीत कर हत्यारोपियों के बारे में जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed