फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman's body found lying on bed in Etawah, husband, father-in-law and brother-in-law sued

इटावा में बिस्तर पर पड़ा मिला महिला का शव, पति, ससुर और जेठ पर मुकदमा

Mon, 18 Jul 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found lying on bed in Etawah, husband, father-in-law and brother-in-law sued
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। संवाद - फोटो : ETAWAH
बकेवर/महेवा (इटावा)। बकेवर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में सोमवार को महिला का खून से सना शव बिस्तर पर पड़ा मिला। उसके चेहरे पर ईंट से और गर्दन पर धारदार हथियार से हमला करने के निशान मिले हैं। सूचना पर एसपी देहात और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। भाई ने पति, जेठ और ससुर पर जमीन के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

वीरपुर गांव के राजाबाबू पत्नी, बडे़ बेटे और बहू के साथ रहते हैं। छोटा बेटा अजीत पाल पत्नी सोनी और बेटे नैतिक उर्फ बॉबी के साथ पड़ोस में दूसरे मकान में रहता है। अजीत का बड़ा बेटा ऋतिक उर्फ सनी औरैया के रूपपुरा में ननिहाल में रहता है। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे नैतिक गांव के प्राथमिक स्कूल में पढ़ने चला गया था। करीब नौ बजे वह घर लौटा तो मुख्य दरवाजा खुला था। अजीत घर पर नहीं थे। नैतिक ने मां को आवाज लगाई, उत्तर न मिलने पर कमरे में पहुंच गया। बिस्तर पर पड़ी मां के ऊपर से चादर हटाई तो वह खून से लतपत थीं। ये देखकर बच्चा रोने लगा। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने खेत पर मौजूद सोनी के जेठ-जेठानी, सास-ससुर पहुंच गए। कुछ देर में सोनी का भाई मोहन भी पहुंच गया। उसने पति अजीत, जेठ पिंकू और ससुर राजाबाबू पर सोनी की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। भाई ने बताया कि सोेनी ससुर से पति के हिस्से की जमीन मांग रही थी। इसी कारण उसकी हत्या कर दी गई। एसपी देहात ने बताया कि मृतका के चेहरे पर ईंट मारने जैसे और गर्दन पर धारदार वस्तु के निशान मिले हैं। मृतका के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

10 दिन पहले ही मायके से लौटी थी सोनी
बकेवर। ससुराल वालों से अनबन होने पर आठ साल पहले सोनी और उसके दोनों बच्चों को भाई मायके लेकर चला गया था। दस दिन पहले ही छोटे बेटे को लेकर ससुराल लौटी थी। सोमवार को घर में बिस्तर पर उसकी खून से सनी लाश पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनी देवी बकेवर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी अजीत पाल की पत्नी थी। उसके भाई मोहन पाल ने बताया कि अपने पिता की खेती के काम में जीजा भी हाथ बंटाते थे लेकिन उन्हें खर्चे के लिए ससुर और जेठ कुछ नहीं देते थे। इससे घर चलाना मुश्किल हो जाता था। बहन ने कई बार ससुर से अपना हिस्सा देने की मांग की थी लेकिन उसकी नहीं सुनी गई।
करीब आठ साल पहले बहन और उसके दोनों बच्चों को मायके ले गए थे। वहां बच्चों को पढ़ा रहे थे। करीब छह महीने से एक-दो दिन के लिए सोनी वीरपुर आने लगी थी। मोहन पाल के अनुसार सोनी के पति अजीत की तबियत कुछ समय पहले बिगड़ गई थी। उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। इस वजह से भी वह परेशान थी। अजीत का आगरा उपचार कराया था। अब वह ठीक थे। करीब दस दिन पहले बहन छोटे बेटे नैतिक को लेकर ससुराल आ गई थी।

स्कूल से फलाहार करने लौट था नैतिक
बेटे नैतिक ने बताया कि उसका सोमवार को उपवास था। स्कूल जाने से पहले उसने मां से फलहार मांगा था। मां ने कहा कि स्कूल चले जाओ, प्रार्थना के बाद फलहार करने आ जाना। इस पर नैतिक प्रार्थना होने के बाद घर लौटा था। नैतिक ने बताया कि पापा-मम्मी में एक-दो दिन पहले जमीन को लेकर झगड़ा हुआ था।

सोनी,फाइल फोटो। संवाद

सोनी,फाइल फोटो। संवाद- फोटो : ETAWAH

जानकारी देता मृतका का बेटा नैतिक। संवाद

जानकारी देता मृतका का बेटा नैतिक। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed