फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman 's body found in the home , escaped Ssuralijn

घर में मिली महिला की लाश, ससुरालीजन फरार

Sun, 13 Sep 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला इटावा
ब्यूरो, अमर उजाला इटावा Updated Sun, 13 Sep 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Woman 's body found in the home , escaped Ssuralijn

बढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया गुलाब सिंह में एक महिला का शव घर के अंदर फांसी पर लटकता मिला। इसकी सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ससुरालीजन फरार हो चुके थे। पुलिस की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने अतिरिक्त दहेज के लिए महिला की हत्या कर फांसी पर लटका देने का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया।

विज्ञापन


पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ग्राम गढ़िया गुलाब सिंह निवासी राजेंद्र सिंह की पत्नी रश्मि (22) का शव रात के समय घर के अंदर कमरे में फांसी पर लटका मिला। सुबह जब परिजनों ने शव को लटका देखा तो इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही ससुरालीजन फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांववालों से महिला के मायकेवालों की जानकारी लेकर उन्हें सूचना दी। मृतका रश्मि के पिता दशरथ सिंह पुत्र नवाब सिंह डिबियापुरा थाना नयागांव भिंड मध्य प्रदेश मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मौजूदगी में पुलिस ने शव को फांसी से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दशरथ सिंह का आरोप था कि उसने अपनी पुत्री रश्मि की शादी चार साल पहले राजेंद्र सिंह के साथ की थी। शादी के बाद रश्मि के ससुरालीजन उससे अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे।


मांग पूरी न होने पर उन्होंने रश्मि का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। शनिवार की रात को ससुरालीजनों ने उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने दशरथ की तहरीर पर पति राजेंद्र, सास, ससुर, जेठ व देवर के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed