फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman riding bike falls headlong, death

बाइक पर सवार महिला सिर के बल गिरी, मौत

Wed, 12 Aug 2020 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Woman riding bike falls headlong, death
बकेवर थाना क्षेत्र के गांव उझियानी के पास हाईवे पर बाइक से पति के साथ जा रही महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। एंबुलेंस से महेवा सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चकरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम ढकरा निवासी हरगोविंद दोहरे अपनी पत्नी रिंकी (30) को बाइक से लेकर मंगलवार को अपनी ससुराल रुरुकला-अछल्दा गए थे।
बुधवार को वापस आ रहे थे तभी शाम करीब 4 बजे उझियानी गांव के पास हाईवे पर पक्का तालाब के सामने बाइक में बंधा बेग संभालने के चक्कर में रिंकी सिर के बल सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई।
विज्ञापन

बाइक असंतुलित होने से हरगोविंद बाल-बाल बच गया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने आकर महिला को उठाकर एम्बुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सक डॉ. सज्जाद खान ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सूचना पर चौकी एसआई अंकित पटेल, दीवान संतोष कुमार भी अस्पताल पहुंच गए। मृतका के तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा 11 वर्ष और दो बेटी 8 व 5 वर्ष की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed