{"_id":"6251d22b611a4222a173d2da","slug":"woman-missing-from-moving-train-etawah-news-knp690322011","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से महिला लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन से महिला लापता
विज्ञापन
भरथना रेलवे स्टेशन पर घटना की जानकारी देता सुखसागर।
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना (इटावा)। पति के साथ आनंद विहार दिल्ली से बिहार जा रही महिला शनिवार को चलती ट्रेन से लापता हो गई। पति ने भरथना-साम्हो स्टेशनों के बीच चेनपुलिंग कर विक्रमशिला एक्सप्रेस रोक दी। खोजबीन के बाद भी महिला का पता नहीं चला। लगभग करीब आठ बजे भरथना स्टेशन पहुंचे पति ने आरपीएफ को जानकारी देकर पत्नी के ट्रेन से गिरने की आशंका जताई।
बिहार के जिला नवादा के मदनपुर गांव निवासी सुखसागर रात करीब आठ बजे भरथना रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने बताया कि पत्नी सीमा के साथ विक्रमशिला एक्सप्रेस से बिहार के कियूल जंक्शन जा रहे थे। भरथना से ट्रेन निकलने के दौरान पत्नी के साथ बोगी के गेट पर वह मौजूद थे। उसकी पत्नी मोबाइल पर बात करने के दौरान ट्रेन से गिर गई। घटना होते ही उसने ट्रेन की चेन खींच दी। चेन खींचते ही ट्रेन रुक गई। रेलवे लाइन किनारे उसने पत्नी की खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
युवक जिस जगह का घटनाक्रम बता रहा है, वह भरथना से लगभग सात किमी दूर है। वहां से आकर युवक ने भरथना स्टेशन मौजूद आरपीएफ कर्मियों को घटना की सूचना दी। जानकारी के अनुसार विक्रमशिला एक्सप्रेस रविवार शाम पांच बजे भरथना स्टेशन से गुजरी थी। भरथना-साम्हो के मध्य रेलवे फाटक संख्या 18 के नजदीक चेनपुलिंग होने पर ट्रेन पांच मिनट खड़ी रही। बाद में गंतव्य की तरफ रवाना की गई।
विज्ञापन
खौलती कढ़ाई में गिरने मासूम झुलसी
इकदिल। थाना क्षेत्र के ईश्वरीपुरा गांव में दो साल की बच्ची खौलती कढ़ाई में गिरने से बुरी तरह झुलस गई। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कढ़ाई में सब्जी पक रही थी।
इकदिल के ईश्वरीपुरा गांव के रहने वाले जितेन्द्र कुमार राजपूत की दो साल की मासूम पुत्री गौरी शनिवार को दोपहर में घर में खेल रही थी तभी अचानक सीढ़ियों पर चढ़ते समय वह वहां चूल्हे पर पक रही खौलती सब्जी की कढ़ाई के ऊपर जा गिरी। जिससे मासूम बच्ची बुरी तरह झुलस गई। बच्ची की मां रीना देवी व बुआ सपना रोते-बिलखते हुए उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं। बच्ची का ऊपरी धड़ बुरी तरह जल गया था।