{"_id":"6ac13ca7cb9809ad170ccf9a","slug":"woman-injured-in-land-dispute-dies-during-treatment-etawah-news-c-216-1-etw1015-150792-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: जमीन के विवाद में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: जमीन के विवाद में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत
Sat, 03 Oct 2026 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो 27::: सावित्री। फाइल फोटो
सैफई। क्षेत्र के भूटा गांव में जमीन के विवाद में मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की छह दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने जमीन के विवाद को लेकर बड़े भाई और उसके पुत्रों पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। महिला की मौत के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
भूटा गांव निवासी अमरनाथ ने बताया कि उनके बड़े भाई दीनानाथ दो बीघा जमीन में हिस्सा लेने को लेकर करीब पांच साल से विवाद कर रहा है। जमीन के विवाद को लेकर तहसील और थाने में कई बार शिकायत भी की जा चुकी है। 27 सितंबर की शाम वह अपनी पत्नी सावित्री (60) के साथ हवाई पट्टी पुलिस चौकी पर शिकायत करने गए थे। शिकायत देकर दोनों घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के एक व्यक्ति ने अपने दो बेटों के साथ अमरनाथ और सावित्री को रोक लिया।
इसके बाद तीनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में सावित्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा था। शनिवार को उपचार के दौरान सावित्री की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना दुर्घटना की प्रतीत हो रही है। महिला की मौत के कारणों की स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।