फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman dies of electrocution due to barbed wire in the field

Etawah News: खेत में लगे तारों में उतरा करंट, महिला की गई जान

Sat, 09 Dec 2023 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of electrocution due to barbed wire in the field
ताखा। अन्ना मवेशियों से फसल को बचाने के लिए खेत के किनारे खड़े खंभों में लगे तार में करंट से महिला की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला खलक निवासी पुष्पा देवी (38) शनिवार सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए घर से निकली थी। दरवाजे से थोड़ी दूर पर खड़े खंभे के किनारे से खेतों में जाने लगी तो आबादी से लगे राधाकृष्ण के खेत में चारों तरफ कटीले तार लगे हैं। वहीं, कटीले तार बिजली के खंभे में बंधे होने के कारण करंट उतरने पर महिला के वहां से निकलने से वह चपेट में आ गई।
विज्ञापन

अंधेरा होने की वजह से महिला वहीं पड़ी रही, उजाला होने पर ग्रामीणों ने महिला को पड़ा देखा तो उसे बांस से हटाया और बिजली विभाग के लाइनमैन को फोन से सूचना देकर लाइन बंद कराई। सूचना पाकर तहसीलदार मोहम्मद असलम व पुलिस मौके पर पहुंची और शव का को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला के पति योगेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह शौच के लिए गई थी। बिजली विभाग और किसान की लापरवाही के चलते मौत हुई है। थाना प्रभारी हेमंत सोलंकी ने बताया कि करंट से महिला की मौत हुई है शव को पोस्टमार्टम के भिजवाया गया है। तहसीलदार मोहम्मद असलम ने बताया कि जांच की जा रही महिला की मौत पर परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने की कोशिश की जाएगी, साथ ही बिजली विभाग को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed