{"_id":"60295d2d8ebc3ee8f201efcb","slug":"woman-dies-five-injured-as-e-rickshaw-falls-in-drain-etawha-news-knp6118790161","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में ई-रिक्शा गिरने से महिला की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में ई-रिक्शा गिरने से महिला की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के भोलन सैय्यद के पास ई-रिक्शा ढलान से उतारते समय अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। हादसे में महिला की मौत हो गई और रिक्शा चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
रविवार शाम ई-रिक्शा करीब छह सवारियों को लेकर भोलन सैय्यद दरगाह से रामगंज जा रहा था। तभी भोलन सैय्यद के पास ई-रिक्शा ढलान से उतारते समय अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा।
हादसे में औरैया थाना फफूंद के गांव बराऊ के सैफुल्ला खां की पत्नी अंजुम आरा, बेटी मारिया, आदिवा, लखनऊ के कल्यानपुर खुरमनगर के खैरुउल्ला खां की पत्नी बुशरा खान (30) व रोजी उर्फ उजमी व रिक्शा चालक सोबरन सिंह निवासी वाह जैतपुर आगरा घायल हो गए।
विज्ञापन
पूरा परिवार शनिवार को शहर के रामगंज निवासी मुंशी अख्तर अली की बेटी की शादी में शामिल होने आया था। पुलिस घायलों को नाले से निकालकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डाक्टरों ने बुशरा खान को मृत घोषित कर दिया।