{"_id":"648b5bb3a52e771ee40a7284","slug":"woman-committed-suicide-by-hanging-herself-etawha-news-c-12-1-288140-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Fri, 16 Jun 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
(फोटो संख्या 31) घटना की जानकारी करते सीओ विवेक जावला। संवाद
महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। हर्राजपुरा गांव में गुरुवार सुबह महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व फारेसिंक टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल की गहराई से जांच पड़ताल करने के बाद युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के अपने मायके के किसी युवक से प्रेम प्रसंग की जानकारी पर पति ने फोन पर डांट लगाई थी।
गांव के दीपक की पत्नी शिखा (23) ने गुरुवार सुबह घर की पहली मंजिल के कमरे में पंखे के कुंडे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की सास अनीता उसके एक वर्षीय पुत्र के साथ नीचे थी। बच्चे के रोने पर सास अनीता ऊपर के कमरे में लेकर पहुंची तब उसने अपनी पुत्र वधू को फंदे पर लटका पाया। फंदे पर लटक देख उसने चीख पुकार मचा दी। मृतका के ससुर जबर सिंह सहित अन्य लोगों पहुंचे और शिखा के जिंदा होने की उम्मीद में उसे फंदे से नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी, जिसपर इंस्पेक्टर अपराध सियाराम गौतम व एसएसआई विश्वनाथ मिश्रा व फोरेंसिक टीम पहुंची। सूचना पर एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, सीओ विवेक जावला मौके पर पंहुकर जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के एक वर्ष का एक पुत्र व तीन वर्षीय पुत्री है। उसका पति राजस्थान में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। शिखा अपने सास ससुर से अलग घर की पहली मंजिल पर रहती थी। एसएसआई विश्वनाथ मिश्रा ने बताया कि जांच में अब तक जानकारी मिली है कि शिखा का मायके के ही किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी पति को होने पर उसने फोन पर डांट लगाई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, रिपोर्ट आने के बाद उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।