{"_id":"f5846976edc75075cfe2e18bedf3786b","slug":"woman-attempted-to-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से आजिज महिला जान देने निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से आजिज महिला जान देने निकली
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 10 Apr 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के उत्पीड़न से तंग महिला ने मालगोदाम के पास ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला को ट्रैक पर काम कर रहे रेलवे कर्मचारियों ने देख लिया और ट्रेन आने से पहले उसे पटरी पर से खींच लिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने महिला को मायके वालों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
शाम करीब साढ़े चार बजे मालगोदाम के पास ट्रैक पर काम कर रहे रेलवे कर्मचारियों ने देखा किया एक महिला पटरी के किनारे खड़ी है। तभी दिल्ली-हावड़ा डाउन लाइन पर राजधानी एक्सप्रेस आ गया। महिला उसी ट्रैक पर खड़ी हो गई।
विज्ञापन
रेलवे कर्मचारी महिला की मंशा भांप उस ओर दौड़ पड़े। उन्होंने महिला का हाथ पकड़कर उसे पटरी से खींच लिया। इसके बाद महिला बिलख पड़ी और बताने लगी कि वह जिंदगी से आजिज आ गई है। उसका पति नशे का आदी है और आए दिन उसके साथ मारपीट करता है।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह भी पति ने उसके साथ मारपीट की। सूचना पर जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और महिला को अपने साथ थाने ले आए। जीआरपी की महिला के मायके वालों को बुला लिया। बाद में महिला को समझाबुझा कर मायके वालों के सुपुर्द कर दिया गया।
शराब को रुपये नहीं दिए तो खुद को आग लगाई
शराब पीने के लिए मां से रुपये के इन्कार के बाद अधेड़ ने खुद को आग लगा ली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लखना कस्बा के ठकुरान मोहल्ला निवासी सिद्धार्थ (45) पुत्र सुशील पांडेय शराब पीने का लती है। बुधवार को उसने अपनी मां से शराब पीने के लिए रुपये मांगे।
मां ने इन्कार कर दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर सिद्धार्थ ने रात को मिट्टी का तेल खुद पर उड़ेल लिया और आग लगा ली। चीखपुकार सुनकर परिवार के लोग दौड़े और आग को बुझाया। सिद्धार्थ को गंभीर रूप से झुलसे सिद्धार्थ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मां सुधा देवी ने बताया कि आए दिन सिद्धार्थ शराब पीने के लिए रुपये मांगता है। बुधवार को उसने रुपये देने से इन्कार किया तो बेटे ने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली।