फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman accuses police of assault and robbery

महिला ने पुलिस पर मारपीट और लूट का लगाया आरोप

Wed, 30 Mar 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses police of assault and robbery
एसएसपी कार्यालय के बाहर बैठी पूनम - फोटो : ETAWAH
इटावा। सैफई थानाक्षेत्र में हवैरा गांव के पास सात लोगों ने सिपाहियों पर हमला कर दिया। इससे एक सिपाही घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद व तीन अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। इसी मामले में मंगलवार को पुलिस आफिस में एसएसपी को अर्जी देने पहुंची महिला ने सैफई पुलिस पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और लूट का आरोप लगाया है। एसएसपी कार्यालय में मौजूद नहीं थे। इसलिए महिला की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जसवंतनगर थानाक्षेत्र के नगला अनिया गांव निवासी राहुल की पत्नी पूनी दोपहर पुलिस आफिस पहुंची। उसका आरोप है कि रविवार देर रात सैफई थानाध्यक्ष ताहिर हुसैन, चौकी प्रभारी हेंवरा हेमंत सोलंकी 30-35 पुलिस कर्मियों के साथ उसके घर में आए और दरवाजा खोलने के लिए कहा। इस पर उसने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा न खोलने पर पुलिसकर्मी जबरदस्ती घर के अंदर घुस आए मारपीट की। पूनी का आरोप है कि पुलिस कर्मी अलमारी का दरवाजा तोड़कर जेवर और 80 हजार रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन

शोर सुनकर आए पड़ोसियों को भी पुलिस वालों ने पीटा। पूनी का आरोप है कि पुलिसकर्मी उसके घर के बाहर खड़ी कार भी उठा ले गए। बता दे कि सोमवार को सैफई पुलिस ने महिला के रिश्तेदारों पर पुलिस टीम से मारपीट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इधर, सैफई थानाध्यक्ष ने खुद व अन्य पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि महिला पेशबंदी में झूठे आरोप लगा रही है।

एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़े महिला के परिजन

एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़े महिला के परिजन- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed