फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   without driver dumper automatically started, vehicles damaged

बिना चालक के दौड़ा डंपर, वाहन हुए क्षतिग्रस्त

Sun, 17 Oct 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
without driver dumper automatically started, vehicles damaged
डंपर की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : ETAWAH
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के पक्का बाग भाटिया पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार दोपहर एक डंपर बिना चालक से चलने लगा, जिससे हड़कंप मच गया। डंपर ने अपने चपेट में करीब छह वाहनों की अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गए। इसी दौरान चालक मौके पर पहुंचा और डंपर लेकर भाग गया।
विज्ञापन

पक्का बाग भटिया पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार दोपहर चालक डंपर को खड़ाकर अपने काम में लग गया। तभी तकनीकि खराबी के चलते वह अपने आप चलने लगा। यह देख लोग हैरान हो गए। डंपर ने अपने पास खड़ी बाइक, स्कूट समेत करीब छह वाहनों को अपने चपेट में लेकर क्षतिग्रस्त कर दिया। यह देख चालक किसी तरह डंपर पर चढ़ा और डंपर को नियंत्रित किया। तभी वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से गुस्साएं लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी।
विज्ञापन

यह देख चालक डंपर को लेकर मौके से भाग निकला। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हैंडब्रेक नहीं लगाने की वजह से हादसे की संभावना जताई जा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed