फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Without cartridge found near the bank security guard's gun

बैंक सुरक्षा गार्ड के पास मिली बिना कारतूस की बंदूक

Tue, 23 Feb 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 23 Feb 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Without cartridge found near the bank security guard's gun
डीजीपी के निर्देश पर सोमवार को पुलिस ने चकरनगर, भरथना, बकेवर एवं लखना समेत कई  इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान लखना में सेंट्रल बैंक और स्टेट बैंक के सुरक्षा गार्ड के पास बंदूक में कारतूस नहीं मिला। सुरक्षा गार्डों को बंदूक के साथ कारतूस लगाने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन


सीओ राघवेंद्र राठौर, एसओ  चकरनगर आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पैदल मार्च के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के  वाहनों की चेकिंग की गई। विशेषकर अपाचे, पलसर जैसी गाड़ियों एवं  तीन सवारियों पर विशेष ध्यान दिया गया ।
विज्ञापन


इसके साथ सरकारी बैंकों एवं उपकोषागार चकरनगर का निरीक्षण किया। साथ ही चकरनगर क्षेत्र के  ग्राम प्रधानों की विशेष मीटिंग कर प्रधानों से अपराधों की रोकथाम के लिए सीधा संवाद किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ आनंद कुमार सिंह ने ग्राम प्रधानों से उनके गांव की समस्याओं पर चर्चा की । इस मौके पर चकरनगर ग्राम प्रधान राजेश यादव, गौहानी, तेजपुरा, खिरीटी, ददरा, चांदई, डिभौली एवं नौगांव प्रधान मौजूद थे।

भरथना  के मुख्य मार्ग आजाद रोड, स्टेशन रोड, मैन चैराहा के आसपास आने-जाने वाले छोटे-बडे़ वाहनों  के साथ-साथ दो पहिया वाहनों और चालकों की चेकिंग की गई। लोगों को सुरक्षा संबंधी जानकारी भी दी गई। बिना  हेलमेट व कागजात पूर्ण न होने पर कड़ी चेतावनी देकर वाहन चालकोें को छोड़ा गया।

वहीं सोमवार को सबसे बड़ी सहालग होने के कारण दोपहर से ही भरथना के मुख्य मार्गों पर जाम लगा रहा।  जाम  खुलवाने के लिए  पुलिस बल के साथ होमगार्ड  के जवान भी लगे रहे। एसआई मोहित यादव ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान लोगों को जहां यातायात के नियमों के बारे में भी बताया गया।  लोगों से अपील भी की गई कि वे अपने वाहनों के साथ कागजात  लेकर चलें ।

 बकेवर एसओ बिजेंद्र सिंह, लखना चौकी इंचार्ज वीनेश कुमार ने कस्बा लखना के बाजार में पेट्रोलिंग  की। इस दौरान पुलिस ने कस्बा की स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक में भ्रमण किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों बैंको के गार्डों के पास असलाह तो था लेकिन उसमें कारतूस नहीं था। 


उनको असलाह में कारतूस लगाकर सुरक्षा के प्रति सचेत रहने को कहा गया। इसके आलावा बाजार में अतिक्रमण को हटवाया गया। पेट्रोलिंग के दौरान एक 18 साल से कम उम्र का लड़का बिना नंबर की मोटर साइकिल चलाते दिखा तो थानाध्यक्ष ने उसे रोककर कागजात मांगे।  वह केवल सेल लेटर दिखा सका। थानाध्यक्ष ने बताया की सेल लेटर दो माह पुराना था।  इस कारण मोटर साइकिल का चालान काटा गया। वह अपने मित्र की मोटर साइकिल मांगकर चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed