{"_id":"5df7dc048ebc3e87a3594860","slug":"winter-etawha-news-knp5326485183","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 डिग्री तक लुढ़का पारा, दिन भर ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 डिग्री तक लुढ़का पारा, दिन भर ठिठुरे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। तीन दिन पूर्व हुई बारिश के बाद अब तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी है। रविवार को न्यूनतम पारा 14 डिग्री से घटकर आठ डिग्री पर पहुंच गया। बढ़ी सर्दी का असर लोगों की सेहत पर भी देखने लगा है। सोमवार को कोल्ड डायरिया, खांसी, जुकाम, सांस और बुखार के मरीजों की संख्या जिला अस्पताल में अधिक रही।
जिला अस्पताल आए 1350 मरीजों में करीब तीन सैकड़ा मरीज कोल्ड डायरिया, लगभग इतने ही मरीज चर्म रोग से संबंधित रहे। शेष खांसी, जुकाम, बुखार इत्यादि के रहे। सोमवार को चर्मरोग विशेष का दिन होने की वजह से चर्म रोग कक्ष के अंदर से लेकर बाहर तक हर उम्र के मरीजों की लाइनें लगीं हुई थीं। मरीजों के गर्दन, हाथ, जांघ इत्यादि में खुजली की शिकायत थी। डा. महेेश चंद्रा ने बताया कि करीब ढाई सौ से ज्यादा मरीज देखें। खुजली से बचने के लिए लोग कपड़े गर्म पानी में धोएं। कपड़े परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रखें। कुछ समय पूर्व बदली के बावजूद न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर ही रहा। इधर, दो दिन पूर्व हुई बारिश से तापमान दो डिग्री से कम हो गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री था, जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहा। गलन भरी ठंड से बचने के लिए लोगों के पास आग से बचने के लिए बस आग ही सहारा है, जिसे वह जलाकर सर्दी दूर करने का प्रयास कर रहें हैं।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डा. शांतनु निगम ने बताया कि ठंड में बीमार होने से बचाने के लिए लोग सावधानी बरतें। इसके लिए खान- पान पर विशेष ध्यान रखें। सुबह उठने पर ठंडा पानी न पिएं। सुबह टहलने से पूर्व ऊनी कपड़े पहनकर ही निकलें। साथ ही चाय पीते रहें। गुनगुने पानी का सेवन करें।
विज्ञापन
---------------------------