फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Will vote himself, will get it done by others too

स्वयं करेंगे मतदान, दूसरों से भी कराएंगे

Wed, 26 Jan 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Will vote himself, will get it done by others too
इटावा। 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हमें यह संकल्प लेना है कि प्रत्येक निर्वाचन में स्वयं मतदान करेंगे। अपने साथ अन्य लोगों को भी मतदान कराएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदय नारायन सिंह, संतोष कुमार, अविनाश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, बेसिक शिक्षा कार्यालय में समस्त कर्मचारियों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उमानाथ ने शपथ दिलाई। नारायन कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स के प्रांगण में शिक्षकों और छात्रों ने मतदान करने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, मुख्य सलाहकार डॉ. श्रेता तिवारी, अर्जुन सिंह, खुशी टंडन, सुधीर यादव, स्मृति सक्सेना ने भाग लिया। हिंदू विद्यालय जसवंतनगर में प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव ने निष्पक्ष और निर्भीक मतदान की शपथ दिलाई गई।
विकासखंड ताखा के बीईओ उपेंद्र कुमार भारती ने केशोपुर, कठौतिया, नगला पछांय, जाफरपुरा, मसूद, रिदौली, राजापुर में कोविड नियमों का पालन करते हुए मतदाता दिवस मनाया।
कंपोजिट विद्यालय बकौली में अवधेश सिंह राठौर की अगुवाई में शपथ दिलाई गई। इस कार्य में ब्लॉक स्काउट शिक्षक अवनीश दुबे, राधाकृष्ण, राघवेंद्र, शरद, सतीश, प्रदीप बाबू, ब्रजेश कुमार समेत कई शिक्षकों ने सहयोग किया।
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कांधनी में प्रधानाचार्य डॉ. निर्मल चंद्र वाजपेयी ने रैली को रवाना किया। नगला उदई, कांशीराम कालोनी राहतपुर, कांधनी में रैली ने भ्रमण किया।
कार्यक्रम में रामकृपाल, प्रतिपाल, अभिषेक, शिखा, पुष्पराज, राकेश, अर्चना, संगीता, आरती, कुमकुम, सुधा, नीलम उपस्थित रहे। पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक कैलाश यादव ने कहा कि मतदाता बनने पर गर्व है, मतदान को तैयार हैं।
महेवा ब्लाक में एआरपी नगेंद्र प्रताप सिंह ने मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई। बीडीओ निरंजन त्रिवेदी ने अधीनस्थों को शपथ दिलाई।
लोकमान्य रूरल इंटर कॉलेज में प्रभारी प्रधानाध्यापिका मंजूलता, सीएचसी महेवा में अधीक्षक डॉ. गौरव त्रिपाठी, लेखपाल सुधीर चौबे, प्राथमिक स्कूल महेवा में प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने शपथ दिलाई।
राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्यामपाल सिंह, डॉ. अजय दुबे ने भी लोगों को इस दिवस की बधाई दी। संचालन कार्यक्रम प्रभारी प्रोफेसर रेखा ने किया।
अदिति मिश्र ने चुनाव से संबंधित एक कविता पढ़ी। प्रियंका, नैंसी यादव ने मतदाता दिवस से संबंधित पोस्टर और स्लोगन बनाए।
महिलाओं को किया गया जागरूक
सैफई। कवयित्री ऋचा राय ने नगला सुभान के उच्च प्राथमिक विद्यालय पर महिला मतदाताओं को मताधिकार को वरदान के समान कहकर उसके प्रति जागरूक किया। कमलकांत दुबे और अंजली तोमर ने भी विचार रखे।
ताखा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय नगला के ताखा में हस्ताक्षर अभियान चलाया। प्रधानाध्यापक रामजी शर्मा ने सभी मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

सेवाश्रम सोशल मीडिया जिला प्रभारी प्राची सक्सेना ने पंपलेट बांटकर मतदाता जागरुकता अभियान का शुभारंभ मोहल्ला कायस्थान इकदिल से किया।
मदरसा में भी मनाया गया मतदाता दिवस
इटावा। मदरसा अरबिया कुरानिया में प्रधानाचार्य मौलाना तारिक शम्सी की अध्यक्षता में मदरसा शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों को निष्पक्ष, निर्भीक, शांतिपूर्ण तरीके से सभी निर्वाचन क्षेत्रों में अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई।
उप प्रधानाचार्य मौलाना सैयद मोहम्मद साद कासमी, यासिर हाशमी, मोहम्मद आदिल, जीशान, आकिल अंसारी आदि शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed