{"_id":"6498836836c9dc6ba50449ab","slug":"will-get-the-benefit-of-chief-minister-farmer-scholarship-scheme-etawha-news-c-12-1-304078-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का मिलेगा लाभ
Sun, 25 Jun 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो 02:::उप प्राचार्य फतेहबहादुर सिंह। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई। मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना में चार नए विश्वविद्यालयों को जोड़ने के साथ ही अब कुल नौ विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों को इसका लाभ मिलेगा। इसमें चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज को भी शामिल किया गया है।
उप प्राचार्य फतेहबहादुर सिंह यादव ने बताया कि छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से संबंधित एक मात्र चयनित कॉलेज चौ. चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा है। इसके तहत बीएससी कृषि के छात्रों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह एवं एमएससी. कृषि के छात्रों को छह हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
विगत वर्षों से यह छात्रवृति योजना प्रदेश के अन्य पांच विश्वविद्यालयों एवं 23 महाविद्यालयों में चल रही थी। बताया महाविद्यालय बीएससी कृषि की कुल 704 सीटें है। इसमें 2816 छात्र वर्तमान में अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
एमएससी में कुल 176 सीटें हैं, जहां उत्तर प्रदेश के अलावा पश्चिम बंगाल, राजस्थान, हरियाणा, बिहार के छात्र एवं छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया इस योजना का लाभ उठाने के लिए एडमिशन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसकी अंतिम तिथि 30 जून रखी गई है। महाविद्यालय में बीए, एमए, बीकॉम, एमकॉम, एलएलबी के भी प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी समय से प्रवेश ले सकते हैं।