{"_id":"6228f4336a9949782f35a36e","slug":"whose-hand-won-the-title-know-today-etawah-news-knp6847839102","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसके हाथ जीत का खिताब, जानें आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसके हाथ जीत का खिताब, जानें आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। जिले की तीन विधानसभा सीटों के 26 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। मतगणना गुरुवार को सुबह आठ बजे से फर्रुखाबाद रोड पर स्थित नवीन कृषि मंडी परिसर में शुरू होगी।
दोपहर तीन बजे तक तीनों सीटों के परिणाम आ जाएंगे। इसके साथ ही जनता के फैसले से पर्दा उठ जाएगा। मुख्य मुकाबला और भाजपा और सपा के बीच ही है। ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बार होली से पहले भगवा और हरा में से कौन सा रंग ज्यादा चटख दिखेगा।
सभी तीन विधानसभा सीटों के लिए 14- 14 मेजों की व्यवस्था की गई है। इन मेजों पर बूथवार वोटों की गिनती होगी।
मतगणना के राउंड के हिसाब से सबसे पहले इटावा विधानसभा सीट व सबसे बाद में भरथना के चुनाव परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।
मतगणना स्थल की हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरों से निगाह रखी जाएगी। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रेक्षक मतगणना स्थल पर मौजूद रहेंगे।
पल-पल की खबर आयोग को दी जाएगी। डीएम श्रुति सिंह ने बुधवार को मतगणना स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। उधर सुरक्षा बलों को पूरी तरह से चौकस किया गया है।
विज्ञापन
मतगणना स्थल के आसपास पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों का सुरक्षा घेरा और अधिक मजबूत किया गया है। कहीं भी किसी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई बल को भी एलर्ट मोड में रखा गया है।
मोबाइल, पानी की बोतल पर प्रतिबंध
स्ट्रांग रूम से मतगणना पंडाल तक का रास्ता बैरिकेड किया गया है। यहां किसी प्रकार की आवाजाही पर प्रतिबंध है। मतगणना पंडाल में मोबाइल, पानी की बोतल सहित कई अन्य वस्तुओं को ले जाने पर प्रतिबंधित किया गया है।
बिना पास के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। डीएम ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और शांतिपूूर्ण ढंग से कराई जाएगी।
इन प्रत्याशियों पर सभी की नजर
प्रत्याशियों में मुख्य रूप से प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, सरिता भदौरिया, सिद्घार्थ शंकर दोहरे, कुलदीप गुप्ता संटू, सर्वेश शाक्य व राघवेंद्र गौतम की जीत-हार को लेकर लोगों में खासी उत्सुकता है।
नौ बजे तक पूरी होगी पहले राउंड की गणना
तीनों सीटों की मतगणना एक साथ सुबह शुरू होगी। पहले राउंड की गणना सुबह नौ बजे तक पूरी हो सकती है। इसके बाद अन्य राउंड में समय कम लगेगा। हर विधानसभा में 14 मेजें लगाई गई हैं। इसके अलावा एक मेज रिटर्निंग ऑफीसर की रहेगी।
जसवंतनगर में (35), इटावा में (33) और भरथना में सबसे ज्यादा 37 राउंड में मतों की गिनती होगी। पोस्टल बैलेट, पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती अलग से की जाएगी। मतगणना कार्मिकों को सुबह 6 बजे से मतगणना स्थल पर बुलाया गया है।
इन प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
जसवंतनगर
शिवपाल सिंह यादव (सपा), विवेक शाक्य (भाजपा), बृजेंद्र प्रताप (बसपा), मधू (जन अधिकार पार्टी), ज्ञानेश कुमार (आप), विश्वनाथ प्रताप सिंह (निर्दल), आशुतोष कुमार (निर्दल)
इटावा
कुलदीप गुप्ता (बसपा), मो राशिद (कांग्रेस), सरिता भदौरिया (भाजपा), सर्वेश कुमार शाक्य (सपा), बॉबी (जन सत्ता दल लोकतांत्रिक), शिव प्रताप सिंह (आप), श्याम सिंह (सबका दल यूनाइटेड), सत्य प्रकाश (जन अधिकार पार्टी), प्रतिभा शाक्य (निर्दल), मनोज एवं शरद भदौरिया (निर्दल)
भरथना
राघवेंद्र कुमार सिंह (सपा), कमलेश अंबेडकर (बसपा), स्नेहलता (कांग्रेस), डा सिद्धार्थ शंकर (भाजपा), भूपेंद्र कुमार धनगर (राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी), राकेश चंद्र उर्फ अटल (जन अधिकार पार्टी), मनोज कुमार (निर्दल), आदर्श (निर्दल)
जसवंनतगर विधानसभा क्षेत्र
कुल मतदाता- 390297
कुल मत पड़े - 252543
कुल बूथ - 483
कुल राउंड - 35
कुल प्रत्याशी - 07
इटावा विधानसभा क्षेत्र
कुल मतदाता - 403628
कुल मत पड़े- 243611
कुल बूथ- 453
कुल राउंड- 33
कुल प्रत्याशी- 11
भरथना विधानसभा सुरक्षित
कुल मतदाता- 405438
कुल मत पड़े- 245506
कुल बूथ- 510
कुल राउंड- 37
कुल प्रत्याशी - 08