{"_id":"884bf00b6390f6f99dc18aa5a1905825","slug":"who-worked-in-bistros-six-children-taken-away-by-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबों में काम करने वाले छह बच्चों को पुलिस ने छुड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबों में काम करने वाले छह बच्चों को पुलिस ने छुड़वाया
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 16 Jul 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी मंजिल सैनी की ओर से शुरू ऑपरेशन मुस्कान के तहत प्रभारी निरीक्षक बकेवर एके सिंह परिहार ने ढाबों से छह बच्चों को उनके मां-बाप से मिलाया।
विज्ञापन
15 जुलाई को वह मय फोर्स के गश्त पर थे। हाईवे पर ढाबों की चेकिंग की दौरान बच्चे मिले। इन्हें थाने लाया गया। इसके बाद उनके मां-बाप का पता लगाकर उनको मिलवाया गया।
विज्ञापन
दयानंद (16 ) पुत्र बलवंत सिंह निवासी मुढैना थाना भरथना, राकेश पुत्र अलगू राजभर निवासी रेवती थाना रेवती जनपद बलिया, शेर सिंह पुत्र विमलेश शंखवार निवासी बरौद थाना लवेदी, नाहर सिंह पुत्र विमलेश शंखवार, मुकेश पुत्र प्रमोद निवासी रमपुरा, अफसर पुत्र कल्लू निवासी बाबरपुर थाना अजीतमल औरैया को उनके मां-बाप से मिलवाया।
विज्ञापन